Nokia 8 की लीक तस्वीरों से हुआ नया खुलासा

नोकिया 8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लंदन में 16 अगस्त को एचएमडी ग्लोबल के इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन के बारे में कई बार लीक में जानकारियां सामने आ चुकी हैं और अभी तक फोन का डिज़ाइन बहुत आकर्षक नहीं लगा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2017 13:47 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 की नई लीक तस्वीरों में बेंचमार्क आंकड़े देखे जा सकते हैं
  • नोकिया 8 में 5.2 या 5.3 इंच डिस्प्ले हो सकता है
  • फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का पता चला है
नोकिया 8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लंदन में 16 अगस्त को एचएमडी ग्लोबल के इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन के बारे में कई बार लीक में जानकारियां सामने आ चुकी हैं और अभी तक फोन का डिज़ाइन बहुत आकर्षक नहीं लगा है। लेकिन Nokia 8 स्मार्टफोन की लीक अभी भी रुक नहीं रहीं। अब, नोकिया 8 स्मार्टफोन की ताजा तस्वीरो सें स्क्रीन पर बेंचमाक स्पेसिफिकेशन देखे गए हैं।

इन तस्वीरों को सबसे पहले स्लैशलीक्स ने सार्वजनिक किया। स्मार्टफोन को मॉडल नंबर टीए-1012 को तस्वीरों पर देखा जा सकता है, इससे पहले भी नोकिया 8 को इस नंबर के साथ देखा गया है। बेंचमार्क से खुलासा होता है कि फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम के साथ एक क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। लिस्टिंग के मुताबिक, नोकिया 8 में 559 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी होगी और इसलिए उम्मीद है कि फोन को 5.2 इंच या 5.3 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।
Advertisement

नोकिया 8 स्मार्टफोन पर बेंचमार्क को देखा गया है लेकिन बहुत ज़्यादा ख़राब रोशनी के चलते फोन को देखना मुश्किल है। लेकिन इससे पहले भी नोकिया 8 के डिज़ाइन को लेकर कई बार लीक हुईं हैं। पिछली तस्वीरों से पता चलता है कि नोकिया 8 में पतले बेज़ल, कैपेसिटिव नेविगेशन बटन और एक होम बटन होगा। होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा। ऐसा लगता है कि फोन मेटल बॉडी का बना होगा और इसके सबसे अहम ख़ासियत होगी इसके रियर पर दिया गया वर्टिकल डुअल कैमरा स्ट्रिप, जिस पर कार्ल ज़ेसिस ऑप्टिक हैं। मज़ेदार बात है कि रियर पर चार छेद हैं, जिनमें से दो सेंसर, एक को फ्लैश और एक को लेज़र ऑटोफोकस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, यह अभी अनुमान ही है और हो सकता है कि चौथे को पूरी तरह से किसी और मकसद के लिए दिया गया हो।

नोकिया 8 स्मार्टफोन में दांयें किनारे पर वॉल्यूम व पावर बटन हो सकते हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि 3.5 एमएम ऑडियो जैक ऊपरी किनारे पर होगा जबकि फोन में चार्जिंग के लिए फास्ट चार्जिंग ना होकर एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया जाएगा। लॉन्च के मौके पर, नोकिया 8 को ब्लू, स्टील, गोल्ड/ब्लू और गोल्ड/कॉपर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन की कीमत 517.42 यूरो (करीब 38,900 रुपये) होने का खुलासा हुआ है। और भारत में फोन को 44,999 रुपये में पेश किया जा सकता है। नोकिया 8 में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.