Nokia 8 को भारत में एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू

भारत में Nokia 8 इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस फोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने लगा है। गौर करने वाली बात है कि एचएमडी ग्लोबल ने महीने भर पहले ही ग्लोबल मार्केट में Nokia 8 के लिए एंड्रॉयड पाई रोल आउट कर दिया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 फरवरी 2019 11:32 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 को सितंबर 2017 में भारत में लॉन्च किया गया था
  • 2018 फरवरी में नोकिया 8 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिला
  • Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं
भारत में Nokia 8 इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस फोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने लगा है। गौर करने वाली बात है कि एचएमडी ग्लोबल ने महीने भर पहले ही ग्लोबल मार्केट में Nokia 8 के लिए एंड्रॉयड पाई रोल आउट कर दिया था। याद रहे कि इस Nokia फोन को सितंबर 2017 में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ लॉन्च किया गया था। HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने बुधवार को भारत में नोकिया 8 यूज़र्स के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट जारी किए जाने की जानकारी दी। लेटेस्ट अपडेट फरवरी 2019 के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। इस हफ्ते ही जूहो सरविकास ने Nokia 6 (2017) को एंड्रॉयड पाई अपडेट देने की जानकारी दी थी।

जूहो सरविकास ने ट्वीट किया कि भारत में नोकिया 8 के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट रोल आउट कर दिया गया है। कई यूज़र्स ने ट्विटर पर अपडेट मिलने का भी दावा किया। इसके अलावा इन यूज़र्स द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट्स से पता चला है कि फरवरी 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच नए सॉफ्टवेयर अपडेट का हिस्सा है।
Advertisement


अहम बदलाव की बात करें तो Nokia 8 को इस अपडेट के साथ गेस्चर्स बेस्ड सिस्टम नेविगेशन, एडेप्टिव बैटरी और एडेप्टिव ब्राइटनेस जैसे फीचर मिलते हैं। अपडेट डिजिटल वेलबियिंग फीचर भी लाता है जिससे आपकी स्मार्टफोन से चिपके रहने की लत कम होगी। इसके अलावा फरवरी 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच इस अपडेट का हिस्सा है।
Advertisement
 

यूज़र चाहें तो अपने नोकिया 8 हैंडसेट में Settings > About phone > System updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। यह अपडेट 1.5 जीबी का है।

अगस्त 2017 में नोकिया 8 को ग्लोबल मार्केट और सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। बीते साल फरवरी में नोकिया ब्रांड के इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिला था।  
Advertisement
 
Nokia 8 स्पेसिफिकेशन
Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है।
Advertisement

Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 8 specifications, Nokia 8, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.