Nokia 8 की नई तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन का हुआ खुलासा

नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 की रिलीज़ की योजना के बारे में जानकारी मिलने के बाद, अब सभी का ध्यान नोकिया 8 पर है। नोकिया के बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने के बाद आने वाले फ्लैगशिप नोकिया हैंडसेट नोकिया 8 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जुलाई 2017 12:00 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन के रियर पर डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है
  • फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का पता चला है
  • नोकिया 8 के डुअल कैमरा सेटअप में कार्ल ज़ेसिस लेंस होने का खुलासा हुआ है
नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 की रिलीज़ की योजना के बारे में जानकारी मिलने के बाद, अब सभी का ध्यान नोकिया 8 पर है। नोकिया के बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने के बाद आने वाले फ्लैगशिप नोकिया हैंडसेट नोकिया 8 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। पिछले हफ्तों में कई बार लीक में नोकिया 8 के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। अब, नोकिया 8 की नई तस्वीरें लीक हुईं हैं। इन तस्वीरों से नोकिया 8 का डिज़ाइन, कार्ल ज़ेसिस ऑप्टिक्स और डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है। इससे पहले नोकिया 8 स्मार्टफोन को 31 जुलाई को लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

नोकिया 8 का डिज़ाइन
Advertisement
टिप्सटर इवान ब्लास ने नोकिया 8 के अगले व पिछले हिस्से को दिखाने वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं। इवान द्वारा पोस्ट की गईं तस्वीरों में मेटल बॉडी वाले ब्लू कलर वेरिएंट और सिल्वर कलर वेरिएंट डिवाइस को देखा जा सकता है, जिसके रियर पर एक वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप है। कैमरा लेंस ज़ेसिस ब्रांड के हैं। इसी हीने एचएमडी ग्लोबल और ज़ेसिस की साझेदारी के ऐलान के बाद आई यह पहली लीक है जिसमें आने वाले नोकिया डिवाइस में ज़ेसिस लेंस होने का पता चला है। इवान ने एक डुअल कैमरा मॉड्यूल भी लीक किया है जिसमें दो कैमरा लेंस, नीचे की तरफ़ एक फ्लैश और लेज़र ऑटोफोकस के लिए बने एक अतिरिक्त छेद को अलग से देखा जा सकता है। हालांकि, अभी यह सिर्फ अनुमान है और हो सकता है कि चौथा छेद किसी और चीज के लिए बना हो।
 

नोकिया 8 की लीक तस्वीर- सिल्वर कलर वेरिएंट


आगे की तरफ़ एक होम बटन है जिसके दोनों तरफ़ हार्डवेयर कैपेसिटिव बटन दिए गए हैं। डिवाइस के दांयीं तरफ़ वॉल्यूम और पावर बटन हैं जबकि डिवाइस के सबसे ऊपर की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है।
Advertisement

नोकिया 8 के स्पेसिफिकेशन
नोकिया 8 के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है। फोन में 5.3 इचं क्वाडएचडी डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा नोकिया 8 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। नोकिया 8 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है लेकिन फोन को 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वेरिएंट में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन में दो 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे होंगे जो कार्ल ज़ेसिस लेंस के साथ आएंगे जबकि फ्रंट में 13 मेगापिक्सल कैमरा होगा। फोन का डाइमेंशन 151.55x73.7 मिलीमीटर है।
Advertisement

इसके अलावा, नोकिया 8 की कीमत 589 यूरो (करीब 43,400 रुपये) होने की उम्मीद है। नोकिया 8 को ब्लू, स्टील, गोल्ड/ब्लू और गोल्ड/कॉपर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.