Nokia 8.1 का पोस्टर लीक, मिली नई जानकारियां

HMD Global 5 दिसंबर को आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 8.1 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। आधिकारिक लॉन्च से कुछ दिन पहले नोकिया 8.1 का प्रमोशनल पोस्टर लीक हो गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 29 नवंबर 2018 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8.1 हो सकता है Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट
  • 5 दिसंबर को दुबई में आयोजित इवेंट में लॉन्च हो सकता है नोकिया 8.1
  • Nokia 8.1 समेत नोकिया 9 भी हो सकता है लॉन्च
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global 5 दिसंबर को आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 8.1 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। आधिकारिक लॉन्च से कुछ दिन पहले नोकिया 8.1 का प्रमोशनल पोस्टर लीक हो गया है। Nokia 8.1 हैंडसेट को Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट माना जा रहा है। पोस्टर से एचएमडी ग्लोबल के आगामी स्मार्टफोन Nokia 8.1 के डिजाइन का पता चलता है।

लॉन्च से ठीक कुछ दिनों पहले NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट से नोकिया 8.1 का मार्केटिंग पोस्टर लीक हुआ है। Nokia 8.1 में दिख रहा नॉच डिजाइन ठीक Nokia X7 में मौजूद नॉच की तरह है। नोकिया 8.1 के फ्रंट पैनल के निचले हिस्से पर नोकिया लिखा नजर आ रहा है। वहीं फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा।
 

Photo Credit: NokiaPowerUser

इसके अलावा पता चला है कि सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर, एंड्रॉयड 9.0 पाई, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट, 6.18 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले और दो रियर कैमरे फोन का हिस्सा हैं। Nokia 8.1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा और यह एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। याद करा दें कि 5 दिसंबर को दुबई में आयोजित इवेंट के दौरान नोकिया 8.1 को लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इवेंट 6 दिसंबर को आयोजित होगा, उम्मीद है कि नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है।

उम्मीद है कि 5 दिसंबर को आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 8.1 के अलावा Nokia 9 से भी पर्दा उठ सकता है। बता दें कि नोकिया 9 में बिना नॉच वाला 6.01 इंच का डिस्प्ले, पेंटा-लेंस रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्र्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent construction quality
  • Bright, vibrant HDR display
  • Android One
  • Bad
  • Specifications aren’t very competitive
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Nokia X7, Nokia 9
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.