Nokia 8.1 के इस वेरिएंट की कीमत हुई 4,000 रुपये कम, जानें नया दाम

Nokia 8.1 Price Cut: नोकिया 8.1 खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। हैंडसेट की कीमत में कटौती कर दी गई है। Nokia 8.1 नई कीमत के साथ Flipkart और नोकिया ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।

Nokia 8.1 के इस वेरिएंट की कीमत हुई 4,000 रुपये कम, जानें नया दाम

Nokia 8.1 Price Cut: नोकिया 8.1 के इस वेरिएंट की कीमत हुई 4,000 रुपये कम

ख़ास बातें
  • Nokia 8.1 नई कीमत के साथ Flipkart पर उपलब्ध
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है नोकिया 8.1
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Nokia 8.1 के दो विकल्प हैं
विज्ञापन
Nokia 8.1 Price Cut: नोकिया 8.1 खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। नोकिया 8.1 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती कर दी गई है। याद करा दें कि इससे पहले जून में Nokia 8.1 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कम की गई थी। नोकिया 8.1 को पिछले साल भारतीय बाजार में 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उतारा गया था। Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने गैजेट्स 360 को इस बात की पुष्टि की है कि नोकिया 8.1 की कीमत में स्थायी रूप से कटौती की गई है।
 

Nokia 8.1 Price in India

Nokia 8.1 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 15,999 रुपये की नई कीमत के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। नोकिया 8.1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। फ्लिपकार्ट पर नोकिया 8.1 के 4 जीबी रैम वेरिएंट के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा चुनिंदा पेमेंट मोड्स के साथ ग्राहकों की सुविधा के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें-  Nokia 8.1 का रिव्यू


एचएमडी ग्लोबल के ऑनलाइन स्टोर पर भी Nokia 8.1 के साथ कुछ शानदार डील्स मिल रही हैं। Airtel यूज़र को 249 रुपये और 349 रुपये के रीचार्ज पर अतिरिक्त 360 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा 9 महीने तक के लिए चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।

याद करा दें कि जून में नोकिया 8.1 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई थी। कीमत में कटौती के बाद 4 जीबी रैम वेरिएंट को 26,999 रुपये के बजाय 19,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट को 29,999 रुपये के बजाय 22,999 रुपये में बेचा जा रहा था।
 

Nokia 8.1 specifications

डुअल सिम नोकिया 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी नियमित तौर पर फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह 81.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। नोकिया 8.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 4/ 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं।

नोकिया 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस लेंस है जिसका काम डेप्थ आंकना है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में बोथी फीचर होने की बात की है। इसकी मदद से यूज़र एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। इस फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड करना भी संभव होगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप से यूज़र बोकेह इफेक्ट वाले पोर्ट्रेट शॉट बना पाएंगे।

नोकिया 8.1 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। यह टू टोन डिजाइन के साथ आता है। इसे 6000 सीरीज़ एल्यूमिनियम से बनाया गया है।

Nokia 8.1 की बैटरी 3,500 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम, 24 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी ने फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने का दावा किया है। इसका डाइमेंशन 154.8x75.76x7.97 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »