Nokia 8.1 का पावरफुल वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम

Nokia 8.1 का एक नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया गया है। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने गुरुवार को ऐलान किया कि नोकिया 8.1 हैंडसेट का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मार्केट में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जनवरी 2019 18:17 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Nokia 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है नोकिया 8.1
Nokia 8.1 का एक नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया गया है। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने गुरुवार को ऐलान किया कि नोकिया 8.1 हैंडसेट का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मार्केट में उपलब्ध होगा। याद रहे कि Nokia 8.1 को भारतीय मार्केट में बीते साल दिसंबर महीने में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा गया था। इसके तुरंत बाद ही कंपनी ने जनवरी महीने में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराने की बात की थी। कंपनी ने अपना वादा निभाते हुए Nokia 8.1 के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अगले हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।
 

Nokia 8.1 के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत और लॉन्च ऑफर

नोकिया 8.1 के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि इस फोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बीते साल दिसंबर में  26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Nokia 8.1 (रिव्यू) के नए वेरिएंट की बिक्री 6 फरवरी से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। फोन नोकिया के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल आउटलेट में भी उपलब्ध होगा। यह फोन ब्लू/ सिल्वर और आइरन/ स्टील रंग में बेचा जाएगा। नोकिया 8.1 के पावरफुल वेरिएंट की प्री-बुकिंग नोकिया की वेबसाइट पर 1 फरवरी से शुरू होगी। इसके साथ HMD Global ने कुछ लॉन्च ऑफर का भी ऐलान किया है।
Advertisement


Nokia 8.1 खरीदने वाले ग्राहकों को एयरटेल की ओर से 1 टीबी डेटा दिया जाएगा। Airtel के पोस्टपेड ग्राहकों को 120 जीबी डेटा के साथ तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स और 1 साल के लिए अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। Amazon.in पर 6-17 फरवरी के बीच हैंडसेट के साथ 2,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। 18-28 फरवरी के बीच 1,500 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज दिया जाएगा।
Advertisement
 

Nokia 8.1 के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन

रैम और स्टोरेज को छोड़कर नोकिया 8.1 के पावरफुल वेरिएंट के सारे स्पेसिफिकेशन 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले ही हैं। डुअल सिम Nokia 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी नियमित तौर पर फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह 81.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। Nokia 8.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 4/ 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं।

Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस लेंस है जिसका काम डेप्थ आंकना है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में बोथी फीचर होने की बात की है। इसकी मदद से यूज़र एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। इस फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड करना भी संभव होगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप से यूज़र बोकेह इफेक्ट वाले पोर्ट्रेट शॉट बना पाएंगे।
Advertisement

नोकिया 8.1 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। यह टू टोन डिजाइन के साथ आता है। इसे 6000 सीरीज़ एल्यूमिनियम से बनाया गया है।

Nokia 8.1 की बैटरी 3,500 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम, 24 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी ने फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने का दावा किया है। इसका डाइमेंशन 154.8x75.76x7.97 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent construction quality
  • Bright, vibrant HDR display
  • Android One
  • Bad
  • Specifications aren’t very competitive
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Amazon India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.