Nokia 7 Plus भारत में लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए गए नोकिया 7 प्लस को भारतीय मार्केट में उतार दिया गया है। यह मिडरेंज स्मार्टफोन पिछले साल पेश किए गए Nokia 7 का अपग्रेड है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2018 13:56 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 7 प्लस में दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • नोकिया 7 प्लस की बिक्री 30 अप्रैल से शुरू होगी
  • एंड्रॉयड वन परिवार का हिस्सा है नोकिया 7 प्लस
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए गए नोकिया 7 प्लस को भारतीय मार्केट में उतार दिया गया है। यह मिडरेंज स्मार्टफोन पिछले साल पेश किए गए Nokia 7 का अपग्रेड है। यह कार्ल ज़ाइस ब्रांड डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। Nokia 7 Plus को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के एक ब्लॉक से बनाया गया है। इसमें 6 इंच का 18:9 डिस्प्ले है, यानी बेज़ल बेहद ही पतला है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर मौज़ूद है और यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आता है।

Nokia 7 Plus की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

नोकिया 7 प्लस भारतीय मार्केट में 25,999 रुपये में मिलेगा। इसकी बिक्री भारत में 30 अप्रैल से शुरू होगी। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर ब्लैक/ कॉपर और व्हाइट/ कॉपर कलर में उपलब्ध होगा। वैसे, इस हैंडसेट की प्री-बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। अमेज़न इंडिया के अलावा यह फोन नोकिया मोबाइल शॉप और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने बताया कि यह हैंडसेट इस कीमत में नोकिया 7 प्लस की सीधी भिड़ंत Honor View 10, Moto Z2 Play और Honor 8 Pro से होगी।


Advertisement
Nokia 7 Plus स्पेसिफिकेशन

नोकिया 7 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। बता दें कि यह एंड्रॉयड वन डिवाइस है, यानी नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट की गारंटी है। स्मार्टफोन 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट आठ कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है और जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम।

स्मार्टफोन की खासियतों में से एक इसका कैमरा भी है। हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। तो दूसरा 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.6 है। इसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम का विकल्प भी जोड़ा गया है। दोनों ही कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो फिक्स्ड फोकस के साथ एफ/2.0 अपर्चर से लैस है।
Advertisement

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी के साथ 3.55 मिलीमीटर का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में ऐक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है। फोन में स्मार्ट एंप्लीफायर और नोकिया स्पाटियल ऑडियो के साथ 3 माइक और 1 स्पीकर का अनुभव यूज़र को मिलेगा। हैंडसेट में 3800 एमएएच क्षमता वाली बैटरी का इस्तेमाल हुआ है। दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यूज़र को 19 घंटे तक का टॉकटाइम देगी और 723 घंटे तक फोन को स्टैंडबाय पर रख पाएगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Powerful processor
  • Excellent battery life
  • Stock Android One
  • Bad
  • कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 7 Plus India, Nokia 7 Plus Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.