Nokia 6 (2018) के लॉन्च से पहले भारत में सस्ता हुआ Nokia 6

Nokia 6 के 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। कीमत घटने के बाद Nokia 6 को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Nokia 6 (2018) के लॉन्च से पहले भारत में सस्ता हुआ Nokia 6

नोकिया 6

ख़ास बातें
  • Nokia 6 के 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती
  • कीमत घटने के बाद Nokia 6 मिलेगा 13,999 रुपये में
  • Nokia 6 (2018) की दस्तक से ठीक पहले की गई है कटौती
विज्ञापन
Nokia 6 के 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। कीमत घटने के बाद Nokia 6 को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Nokia 6 स्मार्टफोन पिछले साल जून में 14,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। पिछले महीने इसे 1,500 रुपये की छूट के साथ 13,499 रुपये में उपलब्ध करवाया गया था। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया ने Nokia 6 3GB वेरिएंट को सिल्वर और मैट ब्लैक रंग विकल्प में लिस्ट किया था। बता दें कि कीमत में कटौती  Nokia 6 (2018) की दस्तक से ठीक पहले की गई है।  Nokia 6 (2018) भारतीय बाज़ार में बुधवार को दस्तक दे सकता है।

नई कीमत के साथ-साथ अमेज़न इंडिया  Nokia 6 पर एक्सचेंज ऑफर भी लाई है। जिसके बाद कीमत 9,915 रुपये तक जा सकती है। हमने एचएमडी ग्लोबल से बात की है कि नई कीमत सीमित समय के लिए है या नहीं। हम इस बारे में जल्द पुष्टि करेंगे।


बता दें कि डुअल सिम नोकिया 6 को एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च किया गया था। इसी साल जनवरी महीने के आखिर में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का अपडेट मिला था। मार्कट में नोकिया 6 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की बिक्री फरवरी महीने में ही शुरू हुई थी। इसकी कीमत 16,999 रुपये है।
 

नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »