नोकिया 6 से कितना अलग है Nokia 6 (2018), जानें

सवाल उठता है कि नोकिया 6 (2018) किस तरह से पुराने नोकिया 6 से अलग है? अपने पाठकों की सुविधा के लिए गैजेट्स 360 ने इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश की है। आइए हम आपको नोकिया 6 (2018) और नोकिया 6 के अंतर के बारे में बताते हैं।

नोकिया 6 से कितना अलग है Nokia 6 (2018), जानें
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 (2018) में 4 जीबी रैम है
  • फोन में स्नैपड्रैगन 630 पोसेसर दिया गया है
  • नोकिया 6 और नोकिया 6 (2018) में एक जैसे कैमरे हैं
विज्ञापन
फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने शुक्रवार को अपना नया नोकिया 6 (2018) स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। नए नोकिया 6 (2018) को भी पिछले साल आए नोकिया 6 की तरह चीन में ही सबसे पहले पेश किया गया है। गौर करने वाली बात है कि नोकिया 6 लॉन्च होने के करीब एक साल बाद इसका अपग्रेड वेरिएंट आया है। पहली नज़र में Nokia 6 (2018) फोन, स्पेसिफिकेशन के लिहाज से चौंकाता नहीं है। इस फोन में आपको 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला ही डिस्प्ले मिलेगा। इस बार स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। पुराने वेरिएंट की तरह Nokia के नए हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4 जीबी रैम है।

नोकिया 6 (2018) कंपनी की डुअल-साइट टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। कंपनी की भाषा में कहें तो यूज़र बोथी का मज़ा ले पाएंगे, यानी एक साथ रियर व फ्रंट कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे और वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। गौर करने वाली बात है कि बोथी फीचर पहले नोकिया 8 फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का हिस्सा था। इसके बाद नोकिया 7 में यह तकनीक आई। अब कंपनी ने इसे मिडरेंज स्मार्टफोन सेगमेंट का हिस्सा बना दिया है।


अब यह सवाल उठता है कि नोकिया 6 (2018) किस तरह से पुराने नोकिया 6 से अलग है? अपने पाठकों की सुविधा के लिए गैजेट्स 360 ने इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश की है। आइए हम आपको नोकिया 6 (2018) और नोकिया 6 के अंतर के बारे में बताते हैं।
 

कीमत

पुराने नोकिया 6 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 1,699 चीनी युआन (करीब 16,600 रुपये) रखी गई थी। अच्छी बात है कि एक साल बाद भी नए नोकिया 6 (2018) के भी 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में इतनी ही है। लेकिन इस बार कंपनी ने 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज को भी लॉन्च किया है और इसकी कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14, 600 रुपये)  है। गौर करने वाली बात है कि भारत में कंपनी ने 3 जीबी रैम वाला नोकिया 6  वेरिएंट ही लॉन्च किया गया था। भारत में यह फोन 14,999 रुपये में पेश किया गया था।
 

नोकिया 6 (2018) बनाम नोकिया 6: डिज़ाइन और बनावट

पुराने नोकिया 6 की तरह ही नए नोकिया 6 में भी 5.5 इंच डिस्प्ले है। नोकिया 6 (2018) में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन है। फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह बदल गई है। पहले डिस्प्ले के नीचे मौज़ूद होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर था। इस बार यह रियर हिस्से पर कैमरे के नीचे चला गया है। डिज़ाइन की बात करें तो नया नोकिया 6 (2018) ज़्यादा ख़ूबसूरत है। और फोन का रियर पैनल ध्यान खींचताहै। कैमरा मॉड्यूल और फ्लैश लाइट एक कैप्सूल के आकार में हैं जिसके नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर है।

नोकिया ने इस बार कैपेसिटिव बटन की जगह फोन में ऑन-स्क्रीन नेविगेशन बटन का इस्तेमाल किया है। नोकिया 6 (2018) मेटल यूनिबॉडी के साथ आता है और इसे बनाने में 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम का इस्तेमाल हुआ है।

डाइमेंशन की बात करें तो नोकिया 6 (2018) का डाइमेंशन 148.8x75.8x8.6 मिलीमीटर है, वहीं, नोकिया 6 का डाइमेंशन 154.00 x 75.80 x 7.85 मिलीमीटर है। वज़न की बात करें तो, नोकिया 6 (2018) का वज़न 172 ग्राम है जबकि नोकिया 6 का वज़न 167 ग्राम है। कंपनी ने नए नोकिया 6 को सिर्फ ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है, जबकि नोकिया 6 आपको आर्टे ब्लैक, मैट ब्लैक, टेम्पर्ड ब्लू, सिल्वर और कॉपर रंग में मिल जाएगा।

 

नोकिया 6 (2018) बनाम नोकिया 6: स्पेसिफिकेशन

कागज़ी तौर पर नोकिया 6 (2018) के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन नोकिया 6 जैसे ही हैं, प्रोसेसर और स्टोरेज विकल्प को छोड़कर। नोकिया 6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। यह भी याद रहे कि भारत में लॉन्च किए गए नोकिया 6 में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

नोकिया 6 (2018) में 5.5 इंच फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 16:9। सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। नए नोकिया 6 में 4 जीबी रैम है। स्टोरेज के लिए 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प मिलेगा। फोन की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। नोकिया 6 (2018) में अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 और 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी क्षमता में भी कोई बदलाव नहीं है। आपको 3000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
 

नोकिया 6 (2018) बनाम नोकिया 6: सॉफ्टवेयर

नोकिया 6 को एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन, एचएमडी ग्लोबल ने अपने सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो देने का का वादा किया है। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने नोकिया 6 के लिए बीते साल आखिरी महीने में एंड्रॉयड ओरियो का बीटा बिल्ड ज़ारी कर दिया था। वहीं, नया नोकिया 6 (2018) एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। कंपनी ने फिलहाल एंड्रॉयड ओरियो अपडेट देने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

उम्मीद है कि ऊपर दी गई जानकारियों के आधार पर आप दोनों फोन के बीच के अंतर को जान सकेंगे। Nokia 6 (2018)  भारत में कब तक लॉन्च होगा? यह अभी साफ नहीं है।

नोकिया 6 (2018) बनाम नोकिया 6

  नोकिया 6 (2018) नोकिया 6
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.505.50
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल1080x1920 पिक्सल
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)-403
हार्डवेयर
प्रोसेसर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630Qualcomm Snapdragon 430
रैम3 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज32 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)128128
कैमरा
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशदोहरी एलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश-नहीं
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 ए/बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन
ब्लूटूथहांहां
एनएफसीहांहां
यूएसबी ओटीजीहांहां
सिम की संख्या22
Wi-Fi Directहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट-नहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)-नहीं
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सेंसर
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहां
जायरोस्कोपहांहां
बैरोमीटर-नहीं
टेंप्रेचर सेंसर-नहीं
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »