Nokia 6 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 23 अगस्त को होगी भारत में पहली सेल

एचएमडी ग्लोबल का मौज़ूदा टॉप-एंड स्मार्टफोन नोकिया 6 की भारत में पहली सेल 23 अगस्त को अमेज़न इंडिया के जरिए होगी। ई-कॉमर्स साइट पर नोकिया 6 की पहली सेल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। याद दिला दें कि, नोकिया 6 मई में भारत में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जुलाई 2017 09:47 IST
ख़ास बातें
  • फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल अब नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाती है
  • नोकिया 6 स्मार्टफोन 14,999 रुपये में मिलेगा
  • Nokia 6 को साल की शुरुआत में सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था
एचएमडी ग्लोबल का मौज़ूदा टॉप-एंड स्मार्टफोन नोकिया 6 की भारत में पहली सेल 23 अगस्त को अमेज़न इंडिया के जरिए होगी। ई-कॉमर्स साइट पर नोकिया 6 की पहली सेल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। याद दिला दें कि, नोकिया 6 मई में भारत में लॉन्च हुआ था। एचएमडी ग्लोबल ने स्मार्टफोन के लॉन्च ऑफर का भी ऐलान किया था और अमेज़न इंडिया ने भी ये सभी ऑफर अपने रजिस्ट्रेशन पेज पर लिस्ट कर दिए हैं। नोकिया 3 और नोकिया 5 से अलग, नोकिया 6 एचएमडी ग्लोबल का इकलौता स्मार्टफोन है जो भारत में आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन एक्सक्लूसिव होगा
 

नोकिया 6 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

नोकिया 6 की कीमत भारत में 14,999 रुपये है। अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किए गए लॉन्च ऑफर के मुताबिक, अमेज़न पे बैलेंस के जरिए फोन खरीदने पर अमेज़न प्राइम यूज़र को 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वोडाफोन यूज़र को नोकिया खरीदने पर 5 महीनों के लिए 249 रुपये की कीमत पर 5 महीने के लिए 10 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा, सभी खरीदारों को किंडल ईबुक्स (300 रुपये तक) पर 80 प्रतिशत छूट, मेकमायट्रिपडॉटकॉम पर 2,500 रुपये की छूट (1,800 रुपये होटल पर और 700 रुपये घरेलू फ्लाइट पर) मिलेगी।

 

नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  2. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.