Nokia 6 की बिक्री आज अमेज़न इंडिया पर होगी

नोकिया 6 (रिव्यू) स्मार्टफोन बुधवार को अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। याद दिला दें कि, नोकिया 6 भारत में पहली बार जून में नोकिया 3 और नोकिया 5 के साथ लॉन्च हुआ था। नोकिया 6 की फ्लैश सेल में केवल वही ग्राहक हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने सोमवार, 11 सितंबर तक फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 सितंबर 2017 11:57 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 की कीमत 14,999 रुपये है
  • नोकिया 6 की सेल दोपहर 12 बजे होगी
  • अमेज़न सेल ऑफर भी दे रही है
नोकिया 6 (रिव्यू) स्मार्टफोन बुधवार को अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। याद दिला दें कि, नोकिया 6 भारत में पहली बार जून में नोकिया 3 और नोकिया 5 के साथ लॉन्च हुआ था। Nokia 6 की फ्लैश सेल में केवल वही ग्राहक हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने सोमवार, 11 सितंबर तक फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। अब  20 सिंतबर को होने वाली सेल रजिस्ट्रेशन खुले हुए हैं। नोकिया 6 की भारत में यह चौथी सेल है, और अमेज़न अभी भी स्मार्टफो के साथ सेल ऑफर दे रही है। इनमें बंडल डेटा और अमेज़न पे कैशबैक शामिल हैं। नोकिया 6 मैट ब्लैक, सिल्वर और टैम्पर्ड ब्लू कलर वेरिएंट में मिलता है।


(यह भी पढ़ें: नोकिया 6 का रिव्यू)

नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.