Nokia 6 पहली सेल में चंद सेकेंड में हुआ आउट ऑफ स्टॉक, अगली सेल 30 अगस्त को

एचएमडी ग्लोबल के मिड-रेंज एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 बुधवार को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नोकिया 6 आज अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। याद दिला दें कि, नोकिया 6 भारत में पहली बार जून में नोकिया 3 और नोकिया 5 के साथ लॉन्च हुआ था। जहां बाकी दोनों स्मार्टफोन को पहले ही ऑफलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध करा दिया गया है, वहीं नोकिया 6 की आज पहली सेल होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अगस्त 2017 17:30 IST
नोकिया 6 (रिव्यू) स्मार्टफोन को पहली बार बुधवार को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया। और 12 बजे आयोजित की गई सेल में फोन कुछ ही सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। हालांकि, यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है क्योंकि नोकिया 6 के लिए अमेज़न इंडिया पर 10 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे। अमेज़न इंडिया भारत में एचएमडी ग्लोबल का एक्सक्लूसिव ऑनलाइन पार्टनर है। ये 10 लाख रजिस्ट्रेशन होने की जानकारी 10 अगस्त को मिली थी और कंपनी ने पहली सेल के लिए 21 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन स्वीकार किए थे। नोकिया 6 खरीदने के लिए अमेज़न पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। अगली सेल का आयोजन 30 अगस्त, बुधवार को होगी और रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो गए हैं। याद दिला दें कि, नोकिया 6 भारत में पहली बार जून में नोकिया 3 और नोकिया 5 के साथ लॉन्च हुआ था।  नोकिया 6 को मैट ब्लैक, सिल्वर और टैम्पर्ड ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

(यह भी पढ़ें: नोकिया 6 का रिव्यू)


नोकिया 6 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

अमेज़न इंडिया के लॉन्च ऑफर की बात करें तो अमेज़न प्राइम मेंबर को अमेज़न पे बैलेंस के जरिए फोन खरीदने पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वोडाफोन यूज़र को अपने नोकिया 6 पर 5 महीने के लिए 249 रुपये प्रति महीने पर 10 जीबी डेटा भी मिलेगा। इसके अलावा फोन खरीदने वाले सभी ग्राहकों को किंडल ईबुक्स पर 80 प्रतिशत ऑफ (300 रुपये तक) की छूट मिलेगी और Makemytrip.com पर 2,500 रुपये तक की छूट (1,800 रुपये होटल पर और 700 रुपये घरेलू फ्लाइट पर) मिलेगी।
Advertisement

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)

नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.