नोकिया 6 के नए कलर वेरिएंट का पता चला, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होने का खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 मई 2017 11:20 IST
ख़ास बातें
  • नए सिल्वर वेरिएंट को ताइवान में एक स्टोर पर देखा गया
  • इस वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • बाकी सभी स्पेसिफिकेशन चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट की तरह ही हैं
नोकिया 6 को सबसे पहले चीन में ब्लैक कलर वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। इस वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16,750 रुपये) है। अब, एक सिल्वर वेरिएंट को याहू ताइवान ऑनलाइन स्टोर पर 7,790 ताइवानी डॉलर (करीब 16,500 रुपये) के साथ लॉन्च किया गया है। और इसके साथ बिक्री की तारीख 10 मई लिस्ट की गई है।

इस लिस्टिंग से पता चलता है कि सिल्वर वेरिएंट 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध है। यह नया वेरिएंट है क्योंकि चीन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च हुआ था। जबकि अंतर्राष्ट्रीय वेरिएंट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आने की पुष्टि हुई थी।

लिस्ट किए गए नए वेरिएंट के साथ नोकिया 6 का एक और वेरिएंट विकल्प उपलब्ध हो गया है। इसके अलावा कुछ बाज़ारों में, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आर्टे ब्लैक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च होगा। दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, एचएमडी ग्लोबल द्वारा जनवरी में लॉन्च किए गए नोकिया 6 वेरिएंट जैसे ही हैं। ताइवान में ब्लैक कलर वेरिएंट अभी भी उपलब्ध है और अगर आपको 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वाला सिल्वर वेरिएंट पसंद नहीं आता तो, आप ब्लैक वेरिएंट ले सकते हैं। नोकिया 6 स्मार्टफोन आर्टे ब्लैक, मैट ब्लैक, टेम्पर्ड ब्लू और कॉपर कलर में आता है।

नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं।
Advertisement

एचएमडी ग्लोबल ने भारतीय बाजार में 8 मई को कदम रखने की पुष्टि कर दी है। नोकिया 3310 (2017), नोकिया 3, नोकिया 5, नोकिया 6 के लॉन्च की तारीख का ऐलान किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.