Nokia 6 (नोकिया 6) की कीमत लॉन्च से पहले लीक

एचएमडी ग्लोबल के सबसे बेहतरीन स्पेशिफिशन वाले नोकिया 6 स्मार्टफोन के बारे में भारत में आधिकारिक लॉन्च होने से पहले जानकारी लीक हुई है। एक ट्विटर यूज़र ने गैज़ेट्स 360 को जानकारी दी कि, नोकिया 6 स्मार्टफोन 14,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च होगा। और यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

Nokia 6 (नोकिया 6) की कीमत लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • भारत में लॉन्च होने से पहले नोकिया 6 की कीमत लीक हो गई है
  • इस फोन को 14,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है
  • नोकिया 6 के साथ आज नोकिया 3, नोकिया 5 भी लॉन्च होंगे
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल के सबसे बेहतरीन स्पेशिफिशन वाले नोकिया 6 स्मार्टफोन के बारे में भारत में आधिकारिक लॉन्च होने से पहले जानकारी लीक हुई है। एक ट्विटर यूज़र ने गैज़ेट्स 360 को जानकारी दी कि, Nokia 6 स्मार्टफोन 14,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च होगा। और यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। अभी, यह स्पष्ट नहीं है कि नोकिया 6 अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन होगा या फिर यह ऑफलाइन चैनल के जरिए भी बेचा जाएगा। कंपनी द्वारा जल्द होने वाले लॉन्च में इस बारे में पुष्टि होने की उम्मीद है।

भारत में नए नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाना है और एक पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ये डिवाइस 'मेड इन इंडिया' टैग के साथ आएंगे। नोकिया 6 भारत में आज लॉन्च होने वाले तीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन में से एक है। नोकिया 6 के साथ नोकिया 5 और नोकिया 3 लॉन्च होंगे। भारत में कुछ हफ्तों पहले ही 3,310 रुपये की कीमत के साथ नोकिया 3310 (2017) लॉन्च हुआ है।
 
nokia 6 amazon price

Photo Credit: @IshanAgarwal24/ Twitter

 

नोकिया 6 स्पेसिफिकेशन


Nokia 6 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं।
 

नोकिया 6 आर्टे ब्लैक


अभी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि नोकिया 6 आर्टे ब्लैक को भी आज भारत में होने वाले लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। याद दिला दें कि, नोकिया 6 आर्टे ब्लैक इस स्मार्टफोन का एक प्रीमियम वेरिएंट है। इस वेरिएंट में जहां अधिकतर फ़ीचर और हार्डवेयर स्टैंडर्ड वेरिएंट वाले ही हैं। लेकिन इसमें 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4 जीबी रैम दिया गया है। स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसकी ग्लॉसी ब्लैक बॉडी जिससे यह स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में ज़्यादा प्रीमियम दिखता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »