नोकिया 6 को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किया जाना लगभग तय

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 फरवरी 2017 12:48 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 के ग्लोबल वेरिएंट मॉडल नंबर टीए-1003 को सर्टिफाई किया गया
  • डिवाइस को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन और जीएफएक्सबेंच पर लिस्ट किया गया था
  • इन लिस्टिंग से नोकिया 6 के अंतरराष्ट्रीय लॉन्च के कयासों को बल मिलता है
जनवरी महीने में नोकिया 6 के लॉन्च के साथ तीन साल बाद नोकिया ने स्मार्टफोन मार्केट में आधिकारिक वापसी की है। इस वक्त हैंडसेट को सिर्फ चीन के लिए उपलब्ध कराया गया था और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी उपलब्धता के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इस डिवाइस को हाल ही में ईबे इंडिया साइट पर लिस्ट किया गया, जहां इसे अनाधिकारिक तौर पर बेचा जा रहा है। लेकिन अब एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिससे नोकिया 6 हैंडसेट के अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल हो जाती है।

नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 6 के ग्लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर टीए-1003 को ताइवान में सर्टिफाई किया गया था। इसी मॉडल नंबर के डिवाइस को हाल ही में ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन और जीएफएक्सबेंच पर भी लिस्ट किया गया था। अब माना जा रहा है कि इन लिस्टिंग से नोकिया 6 के अंतरराष्ट्रीय लॉन्च के कयासों को बल मिलता है। लिस्ट किए गए डिवाइस में एलटीई, जीएसएम और सीडीएमए के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

इसके अलावा बाकी स्पेसिफिकेशन पहले वाले ही हैं। इसमें 5.5 इंच का डिस्प्ले है जिसपर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। नोकिया 6 स्मार्टफोन 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जिसमें फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। कैमरे की बात करें तो नोकिया 6 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/2.0 अपर्चर, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित नोकिया 6 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी 2.0 पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमस ऑ़डियो सपोर्ट दिए गए हैं।

इस मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) है। स्पेसिफिकेशन को देखते हुए यह कीमत थोड़ी ज़्यादा लगती है। वैसे, चीनी ग्राहकों ने इस फोन को हाथों-हाथ लिया है। पहली फ्लैश सेल में फोन एक मिनट के अंदर आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।
Advertisement

इसके अलावा नोकिया मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस  2017 में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। यहां कंपनी नोकिया पी1, नोकिया 3 और नोकिया 5 लॉन्च कर सकती है। वहीं, नोकिया 3310 के भी नए अवतार में वापसी की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.