Redmi Note 5 Pro, Vivo V7 और Oppo F5 से कितना बेहतर है Nokia 6 (2018)?

नए नोकिया स्मार्टफोन का इंतज़ार कई दिनों से हो रहा था। हालांकि, इस फोन के लिए मार्केट में राहें इतनी आसान नहीं हैं। इसकी भिड़ंत Redmi Note 5 Pro, Vivo V7 और Oppo F5 जैसे स्मार्टफोन से होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2018 19:18 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Nokia 6 (2018) स्मार्टफोन 16,999 रुपये में मिलेगा
  • Redmi Note 5 Pro की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है
  • Oppo F5 और Vivo V7 से भी मिलेगी कड़ेगी टक्कर
एचएमडी ग्लोबल ने बुधवार को भारत में नया मिडरेंज स्मार्टफोन Nokia 6 (2018) लॉन्च किया था। नया Nokia 6 (2018) स्मार्टफोन 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम बिल्ड के साथ आता है और यह गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। दरअसल, यह ऑपरेटिंग सिस्टम यूज़र को शुद्ध एंड्रॉयड अनुभव देगा और नियमित अपडेट की भी गारंटी होगी। नोकिया 6 (2018) में बोथी फीचर भी है जो पिछले साल लॉन्च किए गए फ्लैगशिप हैंडसेट नोकिया 8 का हिस्सा था। इसके अलावा नोकिया के इस हैंडसेट में ज़ाइस ऑप्टिक्स का इस्तेमाल हुआ है। नए नोकिया स्मार्टफोन का इंतज़ार कई दिनों से हो रहा था। हालांकि, इस फोन के लिए मार्केट में राहें इतनी आसान नहीं हैं। इसकी भिड़ंत Redmi Note 5 Pro, Vivo V7 और Oppo F5 जैसे स्मार्टफोन से होगी।

अब आपके मन में यही सवाल आएगा कि नए नोकिया फोन में क्या-कुछ खास मिलेगा। हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और अहम फीचर के पैमाने पर नोकिया 6 (2018) की तुलना रेडमी नोट 5 प्रो, वीवो वी7 और ओप्पो एफ5 से की है, ताकि आप अंतर को सही से पहचान सकें।
Advertisement
 

Nokia 6 (2018) बनाम Redmi Note 5 Pro बनाम Vivo V7 बनाम Oppo F5: भारत में कीमत

भारत में नोकिया 6 (2018) का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ग्राहकों को 16,999 रुपये में मिल जाएगा। यह नोकिया मोबाइल शॉप के अलावा चुनिंदा रिटेल आउटलेट में उपलब्ध होगा। इस फोन को ब्लैक/कॉपर, व्हाइट/ आइरन और ब्लू/ गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, कंपनी ने नोकिया 6 (2018) के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत का खुलासा नहीं किया है।


Nokia 6 (2018) एयरटेल की ओर से 2,000 रुपये कैशबैक के साथ आता है। इसके अलावा 31 दिसंबर तक एयरटेल टीवी ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Advertisement

वहीं, Redmi Note 5 Pro की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में आते हैं। फोन को फ्लैश के ज़रिए फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है।
Advertisement

Vivo V7 बीते साल नवंबर में लॉन्च हुआ था। इस दौरान कीमत 18,990 रुपये थी। हालांकि, अभी यह 16,990 रुपये में शैंपेन गोल्ड, मैट ब्लैक और एनर्जेटिक ब्लू रंग में मिल जाएगा। यह फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया और पेटीएम मॉल पर उपलब्ध है।

आधिकारिक तौर पर Oppo F5 की कीमत भारत में 19,990 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। वैसे, यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 18,000 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement
 

Nokia 6 (2018) बनाम Redmi Note 5 Pro बनाम Vivo V7 बनाम Oppo F5: स्पेसिफिकेशन और फीचर

डुअल सिम वाला Nokia 6 (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसमें कुछ कस्टमाइज़ेशन व अपडेट्स डाले गए हैं। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। फोन में काम करता है 8 कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 3 रैम। Nokia 6 (2018) के रियर पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ज़ाइस ऑप्टिक, डुअल टोन एलईडी फ्लैश व एफ/2.0 अपर्चर के साथ आया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। इसमें अपर्चर एफ/2.0 है।

32 जीबी स्टोरेज वाले नोकिया 6 (2018) में यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, नोकिया स्पाटियल टेक्नॉलजी से लैस 2 माइक्रोफोन दिए गए हैं। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

वहीं, डुअल-सिम रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है।


शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है।

डुअल सिम वीवो वी7 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। संभव है कि वीवो ने इस फोन में भी वी7+ की तरह स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया हो। इसकी पुष्टि सोमवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में हो पाएगी। Vivo V7 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके अलावा आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा जो मूनलाइट ग्लो सेल्फी लाइट से लैस है। इसका अपर्चर भी एफ/2.0 है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।


वीवो वी7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और वर्चुअल जायरोस्कोप भी इस फोन का हिस्सा है। बैटरी 3000 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.3x72.8x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।

 डुअल-सिम ओप्पो एफ5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित कलरओएस 3.2 पर चलता है। इसमें मीडियाटेक एमटी6737टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी या 6 जीबी रैम विकल्प मिलेगा। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल्स) एलटीपीएस 'फुल स्क्रीन' डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जबकि रियर पर डुअल एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/1.8 के साथ 16 मेगापिक्सल कैमरा होगा।


ओप्पो एफ5 को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं। दोनों की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) के जरिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिलेगा। ओप्पो एफ5 का वज़न 152 ग्राम और डाइमेंशन 156.5x76x7.5 मिलीमीटर है।
 
रेडमी नोट 5 प्रो बनाम नोकिया 6 (2018) बनाम वीवो वी7 बनाम ओप्पो एफ5

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.99 इंच5.50 इंच5.70 इंच6.00 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450मीडियाटेक हीलियो पी23
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल24-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी3 जीबी4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी32 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच3000 एमएएच3000 एमएएच3200 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 7.1.1एंड्रॉ़यड 8.0एंड्रॉ़यड 7.1.2एंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x1920 पिक्सल720x1440 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.995.505.706.00
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x1920 पिक्सल720x1440 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास--गोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
18:9-18:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
--282402

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630Qualcomm Snapdragon 450MediaTek Helio P23 (MT6763T)
रैम
4 जीबी3 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी32 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
128128256256

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)16-मेगापिक्सल (f/1.8)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
एलईडीदोहरी एलईडीएलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)8-मेगापिक्सल24-मेगापिक्सल (f/2.0)20-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
एलईडी-हां-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 9-Funtouch OS 3.2ColorOS 3.2

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन-
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
एनएफसी
नहींहांनहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहीं-नहींनहीं
यूएसबी ओटीजी
हांहांहांहां
माइक्रो यूएसबी
हां-हांहां
सिम की संख्या
2222
Wi-Fi Direct
हांहांनहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहीं-नहींनहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां--हां
3डी फेस रिकग्निशन
नहीं---
फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहांहां
बैरोमीटर
नहीं-नहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
नहीं-नहींनहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.