Nokia 6 (2018) की बिक्री भारत में शुरू, कीमत और लॉन्च ऑफर जानें

Nokia 6 (2018) की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। स्मार्टफोन देशभर के चुनिंदा रिटेल आउटलेट में उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2018 13:47 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6 (2018) के सिर्फ एक वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है
  • इस वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और मोटो जी5एस प्लस से कड़ी चुनौती

Nokia 6 (2018) मिल रहा है बाज़ार में

Nokia 6 (2018) की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। स्मार्टफोन देशभर के चुनिंदा रिटेल आउटलेट में उपलब्ध है। इसके अलावा नोकिया के इस हैंडसेट को कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट नोकिया मोबाइल शॉप से भी खरीदा जा सकता है। अभी यह फोन कई लॉन्च ऑफर के साथ उपलब्ध है। बता दें कि HMD Global ने इस हफ्ते ही नोकिया 6 (2018) को भारतीय बाज़ार में उतारा था। इस फोन को सबसे पहले जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया। इसके बाद मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में ग्लोबल वेरिएंट लाया गया। अहम खासियत की बात करें तो इस स्मार्टफोन को सीरीज़ 6000 के एल्यूमीनियम के एक ब्लॉक से बनाया गया है और यह एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। इसके अलावा यूज़र नोकिया के खास बोथी फीचर का भी मज़ा इस फोन में ले पाएंगे।
 

Nokia 6 (2018) की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

फिलहाल, भारतीय बाज़ार में Nokia 6 (2018) के सिर्फ एक वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले इस वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले महीनों में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी बाज़ार में उतारेगी। हैंडसेट को शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और मोटो जी5एस प्लस से कड़ी चुनौती मिलेगी। फोन 6 अप्रैल से उपलब्ध होगा। इसे ब्लैक/ कॉपर, व्हाइट/ आइरन, और ब्लू/ गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement


Nokia 6 (2018) खरीदने वाले ग्राहकों को एयरटेल की ओर से 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 31 दिसंबर तक एयरटेल टीवी ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। इसके अलावा नोकिया के इस फोन को बिना ब्याज़ वाले ईएमआई में भी खरीदा जा सकता है। 31 मई 2018 तक फोन खरीदने वाले यूज़र को 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
Advertisement
 

Nokia 6 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Nokia 6 (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसमें कुछ कस्टमाइज़ेशन व अपडेट्स डाले गए हैं। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। साथ ही इसमें गुरिल्ला ग्लास की सुरक्षा भी मौज़ूद है। फोन में काम करता है 8 कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 3 व 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम। वैसे, भारत में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया है।

कैमरे पर विस्तार से बात करें तो Nokia 6 (2018) के रियर पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ज़ाइस ऑप्टिक, डुअल टोन एलईडी फ्लैश व एफ/2.0 अपर्चर के साथ आया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। इसमें अपर्चर एफ/2.0 है। फोन 32 जीबी व 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज विकल्प में आए हैं। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, नोकिया स्पाटियल टेक्नॉलजी से लैस 2 माइक्रोफोन दिए गए हैं। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी, जिसके 16 घंटे टॉकटाइम देने का दावा किया गया है। फोन 507 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है, ऐसा कंपनी का दावा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.