Nokia 6.1 Plus का 'पावरफुल' वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च, जानें दाम

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन के नए रैम वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। जानें दाम।

Nokia 6.1 Plus का 'पावरफुल' वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च, जानें दाम

Nokia 6.1 Plus का 'पावरफुल' वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च, जानें दाम

ख़ास बातें
  • Nokia 6.1 Plus में है 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले
  • Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 6.1 प्लस में
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने पिछले साल अगस्त में भारतीय बाजार में Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। याद करा दें कि, पिछले साल नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन का केवल 4 जीबी रैम वेरिएंट ही उतारा गया था। लेकिन अब Nokia 6.1 Plus का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Nokia 6.1 Plus की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें डिस्प्ले नॉच, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।

Nokia की आधिकारिक वेबसाइट पर Nokia 6.1 Plus के नए रैम वेरिएंट को लिस्ट कर दिया गया है। रैम के अलावा Nokia ब्रांड के इस नए हैंडसेट के फीचर्स 4 जीबी रैम वेरिएंट के सामान हैं।
 

Nokia 6.1 Plus के 6 जीबी रैम वेरिएंट की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में नोकिया 6.1 प्लस का 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 18,499 रुपये में बेचा जाएगा। Nokia 6.1 Plus के 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। ग्राहक हैंडसेट को ब्लैक और ब्लू रंग में खरीद पाएंगे। Airtel ग्राहकों के लिए एक ऑफर को भी लिस्ट किया गया है। एयरटेल यूजर को 2,000 रुपये ( 50 रुपये के 40 वाउचर) का कैशबैक और 240 जीबी डेटा ( 199 रुपये, 249 रुपये और 448 रुपये के रीचार्ज पर प्रतिमाह 12 महीने तक 20 जीबी डेटा मिलेगा)।

Nokia 6.1 Plus के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह मॉडल 15,499 रुपये में बेचा जा रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Flipkart ने 6 जीबी रैम वेरिएंट को फिलहाल लिस्ट नहीं किया है।
 

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »