Nokia 5 की बिक्री शुरू, जानें कीमत और सारे लॉन्च ऑफर

Nokia 5 हैंडसेट आज से देशभर के 10 बड़े शहरों में बिक्री के लिए ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध हो गया है। एचएमडी ग्लोबल ने इस हफ्ते ही गैजेट्स 360 को इस स्मार्टफोन को उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 अगस्त 2017 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5 आज से 10 बड़े शहरों में बिक्री के लिए ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध
  • नोकिया के इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन को भारत में जून में लॉन्च किया गया था
  • जानकारी दी गई है कि नोकिया 5 की बिक्री 12,499 रुपये में शुरू होगी
Nokia 5 हैंडसेट आज से देशभर के 10 बड़े शहरों में बिक्री के लिए ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध हो गया है। एचएमडी ग्लोबल ने इस हफ्ते ही गैजेट्स 360 को इस स्मार्टफोन को उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी थी। याद रहे कि नोकिया के इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन को भारत में जून में लॉन्च किया गया था। इसके बाद पिछले महीने दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बैंगलुरु, चेन्नई, चंडीगढ़, जयपुर, कोलकता, लखनऊ, इंदौर, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और कालीकट में इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हुई थी। कंपनी ने बताया है कि नोकिया 5 को आने वाले समय में और शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा।

Nokia 5 के लॉन्च ऑफर
जानकारी दी गई है कि नोकिया 5 की बिक्री 12,499 रुपये में शुरू होगी। इस हैंडसेट के साथ वोडाफोन के ग्राहकों को 149 रुपये के रीचार्ज पर 5 जीबी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 3 महीने तक चलेगा। ग्राहकों को 2500 रुपये का Makemytrip.com का कूपन भी मिलेगा। इसमें से 1,800 रुपये तक की छूट होटल बुकिंग और 700 रुपये तक की छूट फ्लाइट बुकिंग में ली जा सकती है।
 
नोकिया 5 के स्पेसिफिकेशन

Advertisement
Nokia 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। नोकिया 5 में 5.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को ब्लू, सिल्वर, ब्लैक और कॉपर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डाइमेंशन 149.7x72.5x8.05 मिलीमीटर है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.