Nokia 3.1 की मिली जानकारी, इन Nokia फोन को मिलेगा एंड्रॉयड पी का अपडेट

Nokia 5, Nokia 6 (2017) यूज़र के लिए अच्छी खबर है। एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 5, Nokia 6 (2017) स्मार्टफोन में एंड्रॉयड पी अपडेट देने का फैसला किया है...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 मई 2018 13:09 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5, Nokia 6 (2017) रखने वालों के लिए खुशखबरी
  • Nokia 5, Nokia 6 (2017) स्मार्टफोन में एंड्रॉयड पी अपडेट मिलेगा
  • इशारा मिला है कि Nokia 3 (2018) या Nokia 3.1 की टेस्टिंग जारी है

Nokia 3.1 की मिली जानकारी

Nokia 5, Nokia 6 (2017) यूज़र के लिए अच्छी खबर है। एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 5, Nokia 6 (2017) स्मार्टफोन में एंड्रॉयड पी अपडेट देने का फैसला किया है। एचएमडी ग्लोबल बुधवार को नोकिया X सीरीज़ का फोन उतार सकती है। हालांकि, कंपनी ने पिछले मॉडल का अपग्रेड लाने से इनकार नहीं किया है। इशारा मिला है कि Nokia 3 (2018) या Nokia 3.1 की टेस्टिंग का दौर जारी है। वहीं, एचएमडी ग्लोबल के सीपीओ जूहो सर्विकास ने पुष्टि की है कि  Nokia 5 और Nokia 6 (2017) में एंड्रॉयड पी का सपोर्ट दिया जाएगा।

जाने-माने टिप्सटर रोलैंड क्वांट ने नोकिया 3.1 का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इशारा करता है कि  Nokia 3 टेस्टिंग में है और जल्द दस्तक दे सकता है। बता दें कि नोकिया ने एमडब्ल्यूसी में पुष्टि की थी कि वह नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 2 को आने वाले साल में उतारेगी। इसलिए अभी इसमें चौकने जैसा कुछ नहीं है।
Advertisement
 

ख़ास खबर यह है कि Nokia 5 और Nokia 6(2017) हैंडसेट में एंड्रॉयड पी अपडेट दिया जाएगा। सर्विकास ने एक ट्विटर यूज़र की बात पर जवाब देते हुए कहा कि पिछले साल आए Nokia 5 और Nokia 6(2017) को एंड्रॉयड पी मिलने जा रहा है। यह रिप्लाई नोकिया के 2 साल में सॉफ्टवेयर सपोर्ट व समय पर अपडेट के वादे को याद दिलाता है। एंड्रॉयड पी में यूआई बदलाव, नए नेविगेशन, एडेप्टिव ब्राइटनेस, एडेप्टि ब्राइटनेस व सुधार के साथ ऑडियो कंट्रोल का विकल्प मिलेगा।

इस साल नोकिया ने Nokia 6.1 का 4 जीबी रैम वेरिएंट अमेज़न पर 18,999 रुपये में उपलब्ध करवाया है। नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोक्को भारत में पहले से ही बिक रहा है। दोनों नए स्मार्टफोन एचएमडी ग्लोबल ने मार्च में शोकेस किए थे। नोकिया 7 प्लस अमेज़न इंडिया, नोकिया 8 सिरोक्को फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है। नोकिया 7 प्लस की भारत में कीमत 25,999 रुपये है। नोकिया 8 सिरोक्को के लिए चुकाने होंगे 49,999 रुपये।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android P, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  2. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  3. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  4. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  5. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  6. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  7. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  8. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  9. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  10. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.