Nokia के नए फीचर फोन में होगा GAFP OS, एंड्रॉयड पर आधारित

Nokia 400 4G को सर्टिफिकेशन साइट पर TA-1208 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस फोन में GAFP OS होगा, जो एक स्पेशल एंड्रॉयड वर्ज़न होगा। इस वर्ज़न को फीचर फोन के लिए तैयार किया गया है।

Nokia के नए फीचर फोन में होगा GAFP OS, एंड्रॉयड पर आधारित

Nokia 400 4G फीचर फोन में Unisoc प्रोसेसर और ब्लूटूथ 4.2 होगा

ख़ास बातें
  • Nokia 400 4G फीचर फोन में एंड्रॉयड पर आधारित GAFP OS दिया जाएगा
  • इस नोकिया फीचर फोन में ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट शामिल होगा
  • नोकिया 400 4जी में Unisoc प्रोसेसर दिया जा सकता है
विज्ञापन
Nokia का एक नया फीचर फोन मॉडल नंबर TA-1208 के साथ Wi-Fi Alliance के डेटाबेस में देखा गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन GAFP ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और Nokia 400 4G के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। GAFP OS स्पेशल तौर पर फीचर फोन के लिए तैयार किया गया एंड्रॉयड वर्जन होगा। इससे पहले इसी मॉडल नंबर के साथ यह नोकिया फीचर फोन ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है। इस लिस्टिंग में फोन में ब्लूटूथ 4.2 हार्डवेयर शामिल होने की जानकारी मिली थी।

वाई-फाई अलायंस में देखी गई लिस्टिंग की बात करें तो TA-1208 मॉडल नंबर वाला यह फोन नोकिया 400 4जी हो सकता है। इस फीचर फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ बैंड के साथ बी/जी/एन कनेक्टिविटी होगी। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि इसमें वाई-फाई कंपोनेंट SC234X होगा और यह GAFP ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। NokiaPowerUser ने इस लिस्टिंग को सबसे पहले देखा था और यह भी दावा किया था GAFP गूगल द्वारा नोकिया फीचर फोन के लिए तैयार किया गया ऑपरेटिंग सिस्टम है। 

यह वर्जन मुख्य एंड्रॉयड ओएस का लाइट वर्ज़न होगा, जिसे फीचर फोन में दिया जाएगा। यह भी जानकारी मिली है कि यह ओएस गूगल असिसटेंट सपोर्ट के साथ आता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह फीचर फोन वाई-फाई कंपोनेंट SC234X के साथ आएगा और इसमें Unisoc फैमली का प्रोसेसर शामिल होगा।

Nokia TA-1208 मॉडल नंबर के साथ यह फोन पिछले साल ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था, जहां इसमें ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट होने की जानकारी मिली थी। इसके अलावा फिलहाल इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने 2019 में कई फीचर फोन लॉन्च किए थे। इनमें Nokia 2720 Flip, Nokia 800 Tough, Nokia 110 (2019), Nokia 220 4G, Nokia 105 और Nokia 210 शामिल थे। इस नए फोन को कंपनी अगले महीने MWC 2020 में नोकिया 400 4जी के नाम से लॉन्च कर सकती है। हालांकि यह केवल हमारा अंदाजा है। फिलहाल कंपनी ने इसके बारे में कोई आधिकारिक सुचना नहीं दी है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Feature Phone, Nokia phones, Nokia 400 4G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »