नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन कब होंगे भारत में लॉन्च? सोमवार को हो सकता है खुलासा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 4 मई 2017 18:02 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कर सकती है खुलासा
  • MWC में लॉन्च हुए थे नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3
  • नोकिया 3310 (2017) की भी नए अवतार में वापसी हुई थी
नोकिया ब्रांड की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तो वापसी हो चुकी है, लेकिन भारत में इसका अब भी बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। ऐसा लगता है कि इंतज़ार की घड़ी खत्म होने वाली है। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल 8 मई को खुलासा कर सकती है कि नोकिया ब्रांड के फोन कब तक भारत में लॉन्च होंगे। याद रहे कि कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश किए थे। वहीं, नोकिया 3310 (2017) की भी नए अवतार में वापसी हुई थी।

दरअसल, एचएमडी ग्लोबल ने 8 मई को एक इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजा है। गैजेट्स 360 को भेजे गए ईमेल में बताया गया है कि इवेंट में मीडिया नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के प्रोडक्ट मैनेजर जूहो सरविकास से रूबरू होगी।
Advertisement
 

हम भरोसे के साथ कह सकते हैं कि नोकिया एंड्रॉयड को उस दिन नहीं लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी इन हैंडसेट के लॉन्च की तारीख के संबंध में अहम जानकारियां दे सकती है। याद रहे कि अंतरराष्ट्रीय लॉन्च इवेंट में कंपनी ने कहा था कि उसका लक्ष्य 2017 की दूसरी तिमाही में भारतीय मार्केट में वापसी करने का है।

इस दौरान एचएमडी ग्लोबल के भारत में वाइड प्रेसिडेंट, अजय मेहता ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि एंड्रॉयड फोन भारत में मई के अंत तक या जून की शुरुआत में आ सकते हैं। हालांकि उन्होंने उन्होंने संकेत दिए कि नोकिया 3310 (2017) थोड़ा जल्दी भारत पहुंच सकता है। मेहता ने यह भी बताया कि इन फोन को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों चैनल पर लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी 'मेक इन इंडिया' विकल्प के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है।
Advertisement

इसके बाद मार्च महीने में नोकियापावरयूज़र को दिए एक इंटरव्यू में कंपनी के अधिकारी ने कहा था, ''एचएमडी के पास नोकिया 3, 5 और 6 को 2017 की दूसरी तिमाही में एक साथ 120 बाज़ारों में लॉन्च करने की महत्वाकांक्षी योज़ना है। यह महत्वाकांक्षी इसलिए है, क्योंकि एचएमडी एक स्टार्टअप है, हालांकि इसे नोकिया और फॉक्सकॉन का सपोर्ट हासिल है।''
Advertisement

नोकिया 6 को सबसे पहले जनवरी में चीन में जारी किया गया था। और इसके बाद एचएमडी ने इस फोन के साथ नोकिया 3 व नोकिया 5 को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • Bad
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • Bad
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Brand, Nokia 3, Nokia in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.