नोकिया 3310 लौट आया नए अवतार में, जानें इसके बारे में

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 27 फरवरी 2017 18:32 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 3310 का नया वेरिएंट इस साल दूसरी तिमाही भारत में होगा लॉन्च
  • इसकी कीमत यूरोपीय मार्केट में 49 यूरो है
  • इसके साथ लोकप्रिय स्नेक गेम की भी वापसी होगी
लोकप्रिय नोकिया 3310 फ़ीचर फोन की रविवार को आधिकारिक तौर पर वापसी हो गई। फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में  नोकिया 3310 के नए अवतार या 2017 वर्ज़न को लॉन्च किया। कंपनी ने इसे 'मॉडर्न ट्विस्ट' का नाम दिया है। नोकिया 3310, नोकिया ब्रांड का अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन रहा है। नोकिया 3310 की कीमत 49 यूरो (करीब 3,500 रुपये) होगी। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि नोकिया 3310 भारतीय मार्केट में 2017 की दूसरी तिमाही में उपलब्ध होगा।

नया नोकिया 3310 (2017) हैंडसेट 22 घंटे के टॉक टाइम के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी महीने भर का स्टैंडबाय टाइम देगी। नोकिया 3310 के साथ कंपनी के लोकप्रिय स्नेक गेम की भी वापसी हुई है। नोकिया 3310 स्मार्टफोन ग्लॉस फिनिश वाले वार्म रेड और यलो कलर व मैटे फिनिश वाले डार्क ब्लू और ग्रे कलर में मिलेगा।
Advertisement


नोकिया ने रविवार को आयोजित इवेंट में दो नए स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 5 भी लॉन्च किए। वहीं, नोकिया 6 को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की भी जानकारी दी गई।
Advertisement

नोकिया 3310 के पुराने वेरिएंट की तरह नए वेरिएंट से भी जबरदस्त स्टैंडबाय टाइम मिलेगा जो इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में से एक है। इसमें आपको रेगुलर माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा, यानी पिन चार्जर की छुट्टी हो गई है।

नोकिया 3310 के साथ लोकप्रिय स्नेक गेम की भी वापसी हुई है। कंपनी ने बताया कि नए स्नेक गेम को कलर स्क्रीन के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। जानकारी दी गई है कि स्नेक गेम मैसेंजर ऐप के ज़रिए भी उपलब्ध होगा।
Advertisement

नोकिया 3310 में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। हैंडसेट 2जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और नोकिया 30+ ओएस पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 एमबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • Bad
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.