Nokia 3310 India

Nokia 3310 India - ख़बरें

  • Nokia 5 व Nokia 6 खरीदने के लिए करना होगा इंतज़ार, अगस्त तक भारत में होंगे उपलब्ध
    2017 की शुरुआत में एचएमडी ग्लोबल ने स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखा। कंपनी ने सबसे पहले नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसके बाद नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 3310 (2017) के साथ लोकप्रिय नोकिया ब्रांड की वापसी हुई। भारत में नोकिया ने जून में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च किए, लेकिन अभी बाजार में सिर्फ नोकिया 3 ही उपलब्ध है।
  • Nokia 3 एंड्रॉयड फोन भारत में अब ऑनलाइन भी उपलब्ध
    आज की तारीख में भारतीय मार्केट में सिर्फ Nokia 3 हैंडसेट मिलता है जो अब तक ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध था। अब जानकारी मिली है कि नोकिया 3 को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के ज़रिए भी बेचा जा रहा है। हालांकि, यह आधिकारिक नहीं है।
  • Nokia 6, Nokia 5 और Nokia 3 आज होंगे भारत में लॉन्च
    गुरुवार को नोकिया ब्रांड की लंबे समय के बाद भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में वापसी हो जाएगी। मई महीने में लोकप्रिय नोकिया 3310 को नए अवतार में पेश करने के बाद अब कंपनी Nokia 6, Nokia 5 और Nokia 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
  • Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 भारत में 13 जून को हो सकते हैं लॉन्च
    एचएमडी ग्लोबल ने मई में भारत में अपना नोकिया 3310 (2017) फ़ीचर फोन भारत में लॉन्च किया। और अब कंपनी की तैयारी देश में नोकिया ब्रांड वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने की है। कंपनी 13 जून को नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित कर रही है। लेकिन अभी इस इवेंट के बारे में एचएमडी ग्लोबल ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। पिछले महीने ही गैजेट्स 360 को जानकारी मिली थी कि नोकिया ब्रांड के Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 भारत में जून के पहले हफ्ते में लॉन्च किए जा सकते हैं।
  • Nokia 3310 का स्टॉक भारत में दोबारा उपलब्ध: एचएमडी ग्लोबल
    नोकिया 3310 को मध्य मई में भारत में लॉन्च किया गया, और कुछ दिनों बाद ही बिक्री के लिए उपलब्ध होने के दौरान फोन की जबरदस्त मांग देखी गई। देश में ऑफलाइन रिटेलर द्वारा बेचे जा रहे Nokia 3310 फ़ीचर फोन की उपलब्धता को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें की। उनका कहना था कि रिटेलर नोकिया 3310 (2017) को आउट ऑफ स्टॉक बता रहे हैं। हालांकि, अब एचएमडी ग्लोबल ने पुष्टि कर दी है कि नोकिया 3310 के नए अवतार का स्टॉक एक बार फिर भारत में उपलब्ध करा दिया गया है।
  • नोकिया 3310 (2017) की बिक्री आज होगी शुरू
    लंबे इंतज़ार के बाद हफ्ते की शुरुआत में नोकिया 3310 (2017) को भारत में लॉन्च किया गया था। बता दें कि नोकिया 3310 (2017) की बिक्री गुरुवार से शुरू होगी। नए अवतार वाला नोकिया 3310 देशभर के नामी मोबाइल स्टोर में 3310 रुपये में मिलेगा।
  • नोकिया 3310 भारत में लॉन्च: खरीदने और नहीं खरीदने की वज़हें
    नोकिया ब्रांड के लाइसेंस वाली एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि नोकिया 3310 (2017) एक 'मॉडर्न ट्वि्स्ट' के साथ आता है। कंपनी ने नोकिया 3310 की कीमत ठीक रखी है और भारत में ऑफलाइन चैनल के जरिए इसे 3,310 रुपये में बेचा जाएगा। लेकिन क्या भारत में यह कीमत ओवरऑल पैकेज़ के हिसाब से है, या कंपनी का इरादा पुरानी यादों के जरिए फोन को बेचने की कोशिश का है? हम आपको उन कारणों के बारे में बताएंगे जिनसे पता चलेगा कि आखिर नया नोकिया 3310 क्यों खरीदें और क्यों ना खरीदें?
  • नोकिया 3310 (2017) लॉन्च हुआ भारत में, 18 मई से 3310 रुपये में मिलेगा
    नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी है कि नए अवतार वाले नोकिया 3310 की बिक्री भारत में 18 मई से शुरू होगी। जानकारी दी है कि नोकिया 3310 देशभर के नामी मोबाइल स्टोर में 3310 रुपये में मिलेगा।
  • नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन कब होंगे भारत में लॉन्च? सोमवार को हो सकता है खुलासा
    नोकिया ब्रांड की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तो वापसी हो चुकी है, लेकिन भारत में इसका अब भी बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। ऐसा लगता है कि इंतज़ार की घड़ी खत्म होने वाली है।
  • नोकिया 3310 (2017) की भारतीय कीमत का 'खुलासा', लेकिन...
    मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में इस फ़ीचर फोन को लॉन्च करने के दौरान कंपनी ने जानकारी दी थी कि इसे साल की दूसरी तिमाही में भारत में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में उत्सुकता धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इस बीच एक ऑनलाइन रिटेल साइट ने इस हैंडसेट को 3,899 रुपये में लिस्ट कर दिया है।
  • नोकिया एंड्रॉयड फोन से पहले भारत आएगा नए अवतार वाला 3310
    मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मौके पर गैजेट्स 360 ने एचएमडी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट अजय मेहता से नए फोन और उनसे जुड़ी कंपनी की रणनीति के बारे में बात की।
  • नोकिया 3310 लौट आया नए अवतार में, जानें इसके बारे में
    लोकप्रिय नोकिया 3310 फ़ीचर फोन की रविवार को आधिकारिक तौर पर वापसी हो गई। फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में नोकिया 3310 के नए अवतार या 2017 वर्ज़न को लॉन्च किया।

Nokia 3310 India - वीडियो

 
 

विज्ञापन

विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »