नोकिया 3310 को दें अपना अंदाज़, इस पर बन सकता है लिमिटेड एडिशन

नोकिया 3310 को दें अपना अंदाज़, इस पर बन सकता है लिमिटेड एडिशन
विज्ञापन
फिनलैंड की हैंडसेट निर्माता नोकिया ने इस साल एमडब्ल्यूसी में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन के साथ बाज़ार में वापसी की। इसके अलावा कंपनी ने यादगार फ़ीचर फोन नोकिया 3310 का नया अवतार भी पेश किया। नोकिया 3310 स्मार्टफोन रेड, डार्क ब्लू, यलो और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। अब नोकिया ब्रांड का लाइसेंस रखने वाली एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3310 के फैंस के लिए इस फ़ीचर फोन के लिमिटेड एडिशन को डिज़ाइन करने का मौका दिया है।

एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया मोबाइल के इंस्टाग्राम पेज पर नोकिया 3310 (2017) के लिमिटेड एडिशन को डिज़ाइन करने के बारे में जानकारी दी है। बात करें योग्यता की तो, अच्छी रचनात्मकता और जुनून के साथ डिज़ाइनिंग करने वाले लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते है। एक भाग्यशाली विजेता को उसके काम के आधार पर कंपनी के अधिकारियों द्वारा चुना जाएगा।

तो, अगर आप भी नोकिया 3310 के दीवाने हैं और लिमिटेड एडिशन को डिज़ाइन करने की इच्छा रखते हैं तो इंस्टाग्राम पर हैशटैग #3310art के साथ अपने डिज़ाइन अपलोड करे।  और @Nokiamobile को फॉलो करें, जहां इस बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है।

जमा की गईं डिज़ाइन को एचएमडी ग्लोबल और ब्रिटेन के डिज़ाइन स्टूडियो आई लव डस्ट द्वारा चुना जाएगा। ओरिजिनल, रचनात्मकता और सकारात्मकता के आधार पर बनाईं गईं पूरी तरह से अनोखी और ओरिजिनल डिज़ाइन को ही चुना जाएगा। यह प्रतियोगिता दुनिया भर के लोगों के लिए है और 10 मई 2017 तक इसमें हिस्सा लिया जा सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

याद दिला दें कि नोकिया 3310 (2017) नोकिया सीरीज़ 30+ पर चलता है, यह नोकिया के सिम्बियन ओएस का अपग्रेड है। इस फोन में 2.4 इंच क्यूवीजीए (240x320) नॉन-टचस्क्रीन डिस्प्ले है। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ एक 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और बैटरी 1200 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिे यह 2जी नेटवर्क सपोर्ट करता है और ब्लूटूथ के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरसिंग्गल-कोर
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
स्टोरेज16एमबी
बैटरी क्षमता1200 एमएएच
ओएसSeries 30
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , nokia, nokia mobile, hmd global, nokia 3310 limited edition
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google से मिनटों में ढूंढें खोया हुआ फोन, नुकसान से तुरंत होगा बचाव, जानें आसान तरीका
  2. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल
  5. Xiaomi 17T, 17T Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का हुआ खुलासा
  6. Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
  7. अब मोबाइल से चलेगा चूल्हा! Xiaomi ने लॉन्च किया ऐप कनेक्टिविटी वाला स्मार्ट Gas Stove
  8. Layoffs 2026: AI की दौड़ में नौकरियां जा रही हैं? 1 महीने में 45,800 जॉब गईं, 87% केवल टेक से!
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी आईफोन में हो सकता है ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. OnePlus Pad 4 कल हो रहा भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »