नोकिया 3310 की नए अवतार में होने वाली है वापसी, एमडब्ल्यूसी 2017 में और नोकिया फोन होंगे लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 14 फरवरी 2017 11:41 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी दो नए स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 5 को लॉन्च करेगी
  • लोकप्रिय हैंडसेट नोकिया 3310 की एक नए अवतार में वापसी होगी
  • नोकिया 6 को चीन के बाहर उपलब्ध कराए जाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी
एचएमडी ग्लोबल ने भले ही मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 ट्रेड शो में एक इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है, जहां पर कई नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन अब तक इन स्मार्टफोन के बारे में बेहद ही कम जानकारियां उपलब्ध थीं। नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने दावा किया है कि कंपनी दो नए स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 5 को लॉन्च करेगी। इसके अलावा बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट नोकिया 3310 की एक नए अवतार में वापसी होगी। ब्लास ने इशारों में बताया है कि नोकिया 6 को चीन के बाहर उपलब्ध कराए जाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

ब्लास ने वेंचर बीट की रिपोर्ट में कंपनी की योजना से जुड़े एक शख्स के हवाले से लिखा है कि नोकिया के एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में कुल चार फोन लॉन्च किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा है कि नोकिया 3 और नोकिया 5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेंगे। नोकिया 5 में 5.2 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ 2 जीबी रैम होंगे। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉन्च के वक्त नोकिया 5 की कीमत 199 यूरो (करीब 14,000 रुपये) होगी। दूसरी तरफ, नोकिया 3 को 149 यूरो (करीब 10,500 रुपये) में पेश किया जाएगा। ब्लास ने रिपोर्ट में नोकिया 6 का भी ज़िक्र किया है। संभव है कि पहले सिर्फ चीन के लिए लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन को अन्य मार्केट में उपलब्ध कराया जाए।

नोकिया 6 स्मार्टफोन अब तक सिर्फ चीन में उपलब्ध रहा है जहां पर ग्राहकों ने इसे हाथों हाथ लिया है। पहली फ्लैश सेल में तो नोकिया 6 स्मार्टफोन मिनट भर में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। हालांकि, कंपनी ने नोकिया 6 को चीन के बाहर उपलब्ध कराए जाने के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।
 

दावा किया गया है कि नोकिया 3310 के नए अवतार को 59 यूरो (करीब 4,000 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा। नोकिया के प्रशंसकों के लिए नोकिया 3310 अपने जमाने का आईफोन था। ऐसा कहा जाता था कि यह सबसे मजबूत फोन था। आधिकारिक इनवाइट के मुताबिक, नोकिया इवेंट 26 फरवरी को बार्सिलोना में आयोजित किया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.