नोकिया 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

नोकिया 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक
ख़ास बातें
  • नोकिया 3 की कीमत करीब 10,500 रुपये हो सकती है
  • इस फोन में 5.2 इंच डिस्प्ले हो सकता है
  • नोकिया 3 के एंड्रॉयड नूगा पर चलने की उम्मीद है
विज्ञापन
बार्सिलोना में इसी महीने आयोजित हो रहे एमडब्ल्यूसी 2017 ट्रेड शो के दौरान 26 फरवरी को होने वाले एचएमडी ग्लोबल के इवेंट का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। इस इवेंट कंपनी एक हाई-एंड स्मार्टफोन नोकिया पी1 के अलावा नोकिया 3 और नोकिया 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण नया नोकिया 3310 स्मार्टफोन होगा। इस फोन के दुनिया का अब तक का सबसे मजबूत हैंडसेट होने का दावा किया जाता है। अब, एक नए लीक में नोकिया 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

नोकिया पावर यूज़र के मुताबिक, नोकिया 3 एक किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा। 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले वाला यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इससे पहले भी एक लीक में ऐसी ही जानकारी का पता चला था। नोकिया 3 के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम दिया जा सकता है। फोन में एड्रेनो 308 जीपीयू होगा। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी  व फोन के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इवाल ब्लास की बात से सहमत जताते हुए, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नोकिया 3 को 149 यूरो (करीब 10,500 रुपये) में पेश किया जाएगा। हालांकि, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नोकिया 3 मार्च और अप्रैल तक सभी बड़े बाजारों में उपलब्ध होगा।

वहीं बात करें नोकिया 5 की तो इस स्मार्टफोन में 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले हो सकता है। फोन में 2 जीबी रैम और 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा होने की उम्मीद है। नोकिया 5 को 199 यूरो (करीब 14,000) रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। एचएमडी ग्लोबल के 26 फरवरी को होने वाले इवेंट में नोकिया 3310 फ़ीचर फोन के सुर्खियां बटोरने की उम्मीद है। इस फोन को 59 यूरो (करीब 4,000 रुपये) में पेश किया जा सकता है। नोकिया के स्मार्टफोन बाजार में वापसी के साथ ही उम्मीद है कि नोकिया 6 को चीन से बाहर के बाजारों में जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

एचएमडी ग्लोबल का आधिकारिक इवेंट 26  फरवरी को होना है और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 9 बजे होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  4. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  10. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »