• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia 3.4 जल्द मारेगा भारत में एंट्री, Nokia 5.4 के साथ 10 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

Nokia 3.4 जल्द मारेगा भारत में एंट्री, Nokia 5.4 के साथ 10 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

आपको बता दें, नोकिया 3.4 स्मार्टफोन यूरोपियन मार्केट में सितंबर 2020 में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में हमें काफी हद तक अंदाजा है कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन क्या कुछ हो सकते हैं।

Nokia 3.4 जल्द मारेगा भारत में एंट्री, Nokia 5.4 के साथ 10 फरवरी को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Nokia 3.4 में मिल सकती है 4,000 एमएएच की बैटरी लाइफ
  • Nokia 5.4 फोन पिछले साल दिसंबर में हुआ था लॉन्च
  • दोनों फोन को 10 फरवरी को किया जा सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Nokia 3.4 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने ट्वीट के माध्यम से दी। Nokia मोबाइल लाइसेंस HMD Global ने पुष्टि की है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, हालांकि कंपनी ने लॉन्च तारीख का फिलहाल खुलासा नहीं किया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि नोकिया 3.4 स्मार्टफोन Nokia 5.4 के साथ 10 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें, नोकिया 3.4 स्मार्टफोन यूरोपियन मार्केट में सितंबर 2020 में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में हमें काफी हद तक अंदाजा है कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन क्या कुछ हो सकते हैं।

Nokia Mobile India ने अपने ट्विटर पर साझा किया है कि Nokia 3.4 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। हालांकि, ट्वीट में लॉन्च तारीख और स्पेसिफिकेशन संबंधी खुलासा नहीं किया गया है। Gizmochina की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूरोपियन मार्केट में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हो चुका Nokia 5.4 स्मार्टफोन भारत में 10 फरवरी को लॉन्च होगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नोकिया 3.4 स्मार्टफोन के साथ Nokia 5.4 भी लॉन्च किया जाएगा।

नोकिया 3.4 यरोपियन मार्केट में पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च हुआ था, तो ऐसे में फोन के स्पेसिफिकेशन असल में अज्ञात नहीं है। इसके अलावा फोन की कीमत पहले भी सामने आ चुकी है।
 

Nokia 3.4 price in India (expected)

नोकिया 3.4 स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। यूरोपियन मार्केट में नोकिया 3.4 की कीमत 159 यूरो (लगभग 13,700 रुपये) से शुरू होती है, यह फोन चारकोल, डस्क और फजॉर्ड रंग विकल्पों में आते हैं।
 

Nokia 3.4 specifications

यदि भारत में लॉन्च होने वाले नोकिया 3.4 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन यूरोपियन वेरिएंट के समान हुए तो यह फोन डुअल-सिम (नैनो) के साथ आएगा। इसमें 6.39-इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, जो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट मिलता है, 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्पों के साथ। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लाता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। इसे एलईडी फ्लैश के साथ जोड़ा गया है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Nokia 3.4 में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। सेल्फी कैमरा होल-पंच कटआउट के अंदर सेट है।

Nokia 3.4 में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। इसके अलावा, फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर है।

HMD Global ने नोकिया 3.4 पर 4,000mAh की बैटरी दी है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एक समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है। इसके अलावा, इसके डायमेंशन 160.97x75.99x8.7 एमएम और वज़न 180 ग्राम है।
 

Nokia 5.4 price in India (expected)

नोकिया 5.4 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 189 (लगभग 16,900 रुपये) है, जबकि इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी साथ में पेश किेए गए थे। Nokia 5.4 फोन डस्क और पोलर नाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Nokia 5.4 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 5.4 एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसमें आपको 6.39 इंच एचडी+ डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको नोकिया 5.4 स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलेगा।

स्टोरेज की बात करें, तो Nokia 5.4 फोन में ऑनबोर्ड 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। कनेक्टिविटी विकल्प में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इसके अलावा आपको इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं, फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Guaranteed Android updates
  • Good build quality
  • कमियां
  • Below-average cameras
  • Average battery life
  • Bundled charger is slow
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Classy design
  • Guaranteed Android updates
  • No bloatware
  • H-Log video support
  • कमियां
  • HD+ display only
  • UI can be sluggish
  • Poor quality ultra-wide camera
  • No compass
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »