• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia 5.4 चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च, एक चार्ज में दो दिनों के बैकअप का दावा

Nokia 5.4 चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च, एक चार्ज में दो दिनों के बैकअप का दावा

Nokia 5.4 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 189 (लगभग 16,900 रुपये) है, जबकि इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की आधिकारिक कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

Nokia 5.4 चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च, एक चार्ज में दो दिनों के बैकअप का दावा
ख़ास बातें
  • Nokia 5.4 में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • नोकिया 5.4 फोन में मौजूद है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है
विज्ञापन
Nokia 5.4 को नोकिया 5 सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Nokia फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है, वहीं इसका डिज़ाइन पहले लॉन्च हो चुके Nokia 3.4 और Nokia 2.4 जैसा ही है। नोकिया 5.4 स्मार्टफोन को लेकर कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज पर दो दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसके अलावा फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फीचर किया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग अनुभव शानदार बनाने के लिए इसमें बिल्ट-इन OZO spatial audio सपोर्ट के साथ wind noise cancellation दिया गया है। नोकिया 5.4 फोन 128 जीबी तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज मौजूद है, वहीं रैम 6 जीबी तक मिलेगा।
 

Nokia 5.4 price

नोकिया 5.4 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 189 (लगभग 16,900 रुपये) है, जबकि इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की आधिकारिक कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। Nokia 5.4 फोन डस्क और पोलर नाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।

नोकिया 5.4 के भारत लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है।

नोकिया 5.4 के अतिरिक्त नोकिया ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global ने नई एक्सेसरीज़ का ऐलान किया है, जिसमें 18 वॉट फास्ट कार चार्जर और 18 वॉट फास्ट वॉल चार्जर शामिल हैं। नए फोन को Nokia Clear Case और  Nokia 5.4 Grip व Stand Case भी मिलेगा।
 

Nokia 5.4 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 5.4 एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसमें आपको 6.39 इंच एचडी+ डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको नोकिया 5.4 स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलेगा।

स्टोरेज की बात करें, तो Nokia 5.4 फोन में ऑनबोर्ड 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। कनेक्टिविटी विकल्प में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इसके अलावा आपको इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं, फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Classy design
  • Guaranteed Android updates
  • No bloatware
  • H-Log video support
  • कमियां
  • HD+ display only
  • UI can be sluggish
  • Poor quality ultra-wide camera
  • No compass
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »