• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia 3.4 दिसंबर के मध्य तक भारत में दे सकता है दस्तक, इन खूबियों से होगा लैस

Nokia 3.4 दिसंबर के मध्य तक भारत में दे सकता है दस्तक, इन खूबियों से होगा लैस

आपको बता दें, यह स्मार्टफोन Nokia 2.4 के साथ सितंबर महीने में यूरोप में लॉन्च किया गया था। हालांकि, नोकिया 2.4 जहां पिछले महीने भारत में दस्तक दे चुका है, वहीं नोकिया 3.4 को लॉन्च होना अभी बाकि है।

Nokia 3.4 दिसंबर के मध्य तक भारत में दे सकता है दस्तक, इन खूबियों से होगा लैस

यह फोन चारकोल, डस्क और फजॉर्ड कलर ऑप्शन के साथ आता है

ख़ास बातें
  • Nokia 3.4 के लिए प्री-ऑर्डर महीने के अंत तक शुरू हो सकते हैं
  • नोकिया 3.4 फोन सितंबर महीने में Nokia 2.4 के साथ लॉन्च हो चुका है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट से लैस है नोकिया 3.4 फोन
विज्ञापन
Nokia 3.4 स्मार्टफोन भारत में मिड-दिसंबर तक लॉन्च हो सकता है, जिसका खुलासा हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में हुआ है। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन Nokia 2.4 के साथ सितंबर महीने में यूरोप में लॉन्च किया गया था। हालांकि, नोकिया 2.4 जहां पिछले महीने भारत में दस्तक दे चुका है, वहीं नोकिया 3.4 को लॉन्च होना अभी बाकि है। नोकिया 3.4 स्मार्टफोन नोकिया 3 सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है, जो कि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। यह स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है। इसके अलावा नोकिया 3.4 नॉर्डिक कलर पैलेट को फ्लॉन्ट करता है जो कि तीन अलग-अलग रंगों में आता है।

इस खबर से जुड़े सूत्रों के हवाले से Nokiapoweruser की रिपोर्ट बताती है कि Nokia 3.4 स्मार्टफोन भारत में मिड-दिसबंर तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, फोन के प्री-ऑर्डर इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएंगे।
 

Nokia 3.4 price in India (expected)

लॉन्च तारीख के अलावा, Nokiapoweruser की रिपोर्ट में अटकले लगाई गई हैं कि नोकिया 3.4 स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये होगी, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम वेरिएंट प्राप्त होगा। जैसे कि हमने बताया यह स्मार्टफोन इससे पहले सितंबर महीने में यूरोप में लॉन्च हो चुका है, जिसकी कीमत EUR 159 (लगभग 14,200 रुपये) थी। यह फोन चारकोल, डस्क और फजॉर्ड कलर ऑप्शन के साथ आता है।

गौरतलब है कि नवंबर महीने में Nokia की ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD ग्लोबल ने नोकिया 2.4 स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में 10,399 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। इस कीमत में फोन का 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।
 

Nokia 3.4 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 3.4 एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 6.39-इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट मिलता है, 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्पों के साथ। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लाता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। इसे एलईडी फ्लैश के साथ जोड़ा गया है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Nokia 3.4 में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। सेल्फी कैमरा होल-पंच कटआउट के अंदर सेट है।

Nokia 3.4 में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। इसके अलावा, फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर है।

HMD Global ने नोकिया 3.4 पर 4,000mAh की बैटरी दी है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एक समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है। इसके अलावा, इसके डायमेंशन 160.97x75.99x8.7 एमएम और वज़न 180 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Guaranteed Android updates
  • Good build quality
  • कमियां
  • Below-average cameras
  • Average battery life
  • Bundled charger is slow
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »