Nokia 3.2 और Nokia 4.2 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

HMD Global ने रविवार को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के मौके पर आयोजित एक प्रेस इवेंट में Nokia 3.2 और Nokia 4.2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 फरवरी 2019 23:11 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • 4,000 एमएएच की बैटरी है Nokia 3.2 में
  • Nokia 3.2 की बिक्री मई 2019 से और Nokia 4.2 की अप्रैल 2019 से

Nokia 4.2

HMD Global ने रविवार को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के मौके पर आयोजित एक प्रेस इवेंट में Nokia 3.2 और Nokia 4.2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया। ये किफायती एंड्रॉयड पाई स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं। ये हैंडसेट एआई से लैस कैमरे, फेस अनलॉक और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आते हैं। इसके अतिरिक्त इन नोकिया फोन में दो अनोखे फीचर भी हैं। इनमें गूगल असिस्टेंट के लिए अलग बटन है और पावर बटन में नोटिफिकेशन लाइट दिया गया है।
 

Nokia 3.2, Nokia 4.2 की कीमत और उपलब्धता

एचएमडी ग्लोबल के मुताबिक, Nokia 3.2 की बिक्री मई 2019 से शुरू होगी और Nokia 4.2 को मार्केट में अप्रैल 2019 में उपलब्ध करा दिया जाएगा। नोकिया 3.2 के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 139 डॉलर (करीब 9,900 रुपये) और 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट का दाम 169 डॉलर (करीब 12,000 रुपये) है। दूसरी तरफ, Nokia 4.2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 169 डॉलर (करीब 12,000 रुपये) है। इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 199 डॉलर (करीब 14,200 रुपये) में बिकेगा। इन हैंडसेट की भारतीय कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
Advertisement

Nokia 3.2 ब्लैक और स्टील कलर में मिलेगा। नोकिया 4.2 को पिंक सेंड और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Nokia 3.2 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3.2 में 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। पॉलीकार्बोनेट बॉडी वाले इस फोन की स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट में 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है।
Advertisement
 

4,000 एमएएच की बैटरी इस फोन में जान फूंकने का काम करेगी। कंपनी का दावा है कि यह करीब दो दिनों तक साथ देगी। नोकिया 3.2 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। बता दें कि नोकिया 3.2 के महंगे वेरिएंट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 

Nokia 4.2 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 4.2 के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी ग्लास है। यह पोलीकॉर्बोनेट फ्रेम के साथ आता है। फोन में 5.71 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

Nokia 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह ऑटोफोकस लेंस एफ /2.2 अपर्चर वाला है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा।
 
ज्ञात हो कि नोकिया 3.2 और नोकिया 4.2 के अलावा एचएमडी ग्लोबल ने इस इवेंट में Nokia 9 PureView, Nokia 1 Plus और Nokia 210 फोन को भी लॉन्च किया।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • All-day battery life
  • Stock Android with no bloatware
  • Bad
  • Poor performance
  • Cameras lack features
  • Base variant lacks a fingerprint sensor
  • Large and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Appealing design, good build quality
  • Stock Android without bloatware
  • Bad
  • Sluggish performance
  • Camera performance and quality issues
  • Low battery capacity, slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.