Nokia 2 ने 'मज़बूती टेस्ट' में मारी बाजी

एचएमडी ग्लोबल के सबसे सस्ते स्मार्टफोन नोकिया 2 की मजबूती टेस्ट का वीडियो सामने आया है। दरअसल, Nokia 2 की ड्यूरेब्लिटी टेस्ट का वीडियो जेरीरिगएव्रीथिंग के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस टेस्ट में नोकिया 2 की मजबूती आंकने के लिए स्क्रैच, बर्न और बेंडिंग टेस्ट किए गए हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2017 18:03 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 2 की ड्यूरेब्लिटी टेस्ट का वीडियो जेरीरिगएव्रीथिंग ने जारी किया
  • नोकिया 2 की मजबूती आंकने के लिए स्क्रैच, बर्न और बेंडिंग टेस्ट किए गए
  • Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है
एचएमडी ग्लोबल के सबसे सस्ते स्मार्टफोन नोकिया 2 की मजबूती टेस्ट का वीडियो सामने आया है। दरअसल, Nokia 2 की ड्यूरेब्लिटी टेस्ट का वीडियो जेरीरिगएव्रीथिंग के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस टेस्ट में नोकिया 2 की मजबूती आंकने के लिए स्क्रैच, बर्न और बेंडिंग टेस्ट किए गए हैं।

स्क्रैच टेस्ट की बात करें तो JerryRigEverything ने पाया कि नोकिया 2 का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मोह स्केल के छठे स्तर पर स्क्रैच हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने फ्रंट कैमरा और डिस्प्ले के कैपसिटिव बटन की जांच की। दोनों पर ही फ्रंट ग्लास का ही इस्तेमाल हुआ है जिससे उनकी मजबूती एलसीडी डिस्प्ले वाली ही पाई गई है। हालांकि, ईयरपीस को आसानी से नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

फोन के पिछले हिस्से पर नोकिया का लोगो है। यह मेटल का है और इसपर आसानी से खरोंच के निशान पड़ जाते हैं। इसके अतिरिक्त नोकिया 2 के रियर सेंसर पर ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। चौंकाने वाली बात है कि यह महंगे नोकिया 3 में इस्तेमाल किए गए कमज़ोर प्लास्टिक से ज़्यादा मजबूत है।

अब बात बर्न टेस्ट की। आग में नोकिया 2 हैंडसेट 5 सेकेंड ही टिक पाया। हालांकि, स्मार्टफोन का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले टेस्ट के कुछ सेकेंड बाद ही पिक्सल को वापस लेकर आ गया।
Advertisement

बेंड टेस्ट में नोकिया 2 का हल्का सा मुड़ा। लेकिन डिस्प्ले और फ्रेम को कुछ खास नुकसान नहीं हुआ। जेरीरगएव्रीथिंग का मानना है कि सस्ते स्मार्टफोन के हल्के से मुड़ जाने में कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है। बता दें कि इस वीडियो चैनल पर पहले से नोकिया ब्रांड के Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6, Nokia 8, and Nokia 3310 की मजबूती टेस्ट का वीडियो मौज़ूद है।
Advertisement

नोकिया 2 के स्पेसिफिकेशन
Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम की बनी है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और पिछला पॉलीकार्बोनेट का है। नोकिया के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 5 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरे से यूज़र सेल्फी ले सकेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। कंपनी ने एंड्रॉयड ओरियो के अपडेट का भी वादा किया है।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.5 x 71.3 x 9.30 मिलीमीटर है। फोन प्यूटर ब्लैक, प्यूटर व्हाइट और कॉपर ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.