Nokia 2 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

एचएमडी ग्लोबल के प्रतीक्षित बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2 को अंतूतू बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। गौर करने वाली बात है कि इस हैंडसेट को 31 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2017 11:29 IST
ख़ास बातें
  • बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2 अंतूतू बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट
  • हैंडसेट को 31 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है
  • Nokia TA-1035 मॉडल नंबर वाला हैंडसेट स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट
एचएमडी ग्लोबल के प्रतीक्षित बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2 को अंतूतू बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। गौर करने वाली बात है कि इस हैंडसेट को 31 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से इस बेहद ही सस्ते नोकिया हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।

AnTuTu लिस्टिंग के बारे में जानकारी Specs Price Nigeria ने दी है। वेबसाइट पर Nokia TA-1035 मॉडल नंबर वाले हैंडसेट को स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। दावा किया गया है कि नोकिया 2 के इसी ग्लोबल वेरिएंट को हाल ही में ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन में एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला 5 इंच का डिस्प्ले होगा। इसके अलावा नोकिया हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट होने का भी पता चला है। यह स्नैपड्रैगन 210 का अपग्रेड है और इसे एंट्री स्तर के हैंडसेट के लिए बनाया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। गौर करने वाली बात है कि अब तक नोकिया 2 में स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर होने की बात सामने आई थी।

क्वाड-कोर प्रोसेसर के अलावा एड्रेनो 304 जीपीयू और 1 जीबी रैम नोकिया 2 का हिस्सा हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी होगी और यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसके अलावा नए नोकिया स्मार्टफोन को 5 मेगापिक्सल के फ्रंट और 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ लिस्ट किया गया है।
 

बता दें कि एचएमडी ग्लोबल 31 अक्टूबर को गुरुग्राम में एक प्रेस इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी इस दौरान नोकिया 2 को लॉन्च कर सकती है। यह भारत में कंपनी का सबसे सस्ता हैंडसेट होगा। अब तक यह ताज नोकिया 3 के नाम था जो 8,800 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, AnTuTu, Mobiles, Nokia, Nokia 2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  2. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  3. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  5. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  6. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  7. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  8. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  9. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  10. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.