Nokia 2.3 जल्द लॉन्च होगा भारत में, टीज़र ज़ारी

Nokia 2.3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2019 19:19 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 2.3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है
  • मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है नोकिया 2.3 में
  • नोकिया 2.3 में 32 जीबी स्टोरेज है

Nokia 2.3 की बैटरी 4,000 एमएएच की है

Nokia 2.3 को बीते हफ्ते एचएमडी ग्लोबल द्वारा कायरो में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन के टीज़र को नोकिया मोबाइल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ज़ारी किया गया है। टीज़र से प्रतीत होता है कि नोकिया 2.3 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को 109 यूरो (करीब 8,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था। दावा किया जा रहा है कि यह फोन कैमरा और इंटरटेनमेंट के लिए बना है। Nokia 2.3 दो रियर कैमरे, अलग गूगल असिस्टेंट बटन और दो दिन की बैटरी लाइफ के दावा के साथ आता है। याद रहे कि एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 2.3 ने दिसंबर महीने के मध्य में ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराने की बात की थी। संभव है कि फोन इसी वक्त भारत में लॉन्च हो।
 

Nokia 2.3 India launch teaser

नोकिया मोबाइल इंडिया के ट्विटर अकाउंट से दो छोटे वीडियो पोस्ट किए गए हैं। संभव है कि यह फोन नोकिया 2.3 है। पहले टीज़र के मुताबिक, इस नोकिया में शानदार बैटरी लाइफ होगी। दूसरे टीज़र में फोन की कैमरा परफॉर्मेंस को लेकर दावे किए गए हैं। ये दोनों ही फीचर इशारा देते हैं कि नोकिया 2.3 को भारत में लाया जाएगा।
 

Nokia 2.3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला नोकिया 2.3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। बजट स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Nokia ब्रांड के इस फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nokia 2.3 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.4 है।
Advertisement

नोकिया 2.3 में 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (v2.0) और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। अलग से Google असिस्टेंट बटन के अलावा एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि नोकिया 2.3 में बेहतर ग्रिप के लिए ड्यूरेबल बॉडी के साथ 3डी नैनो टेक्स्चर भी है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.