Nokia 2.1 Plus, Nokia 8.1 और Nokia 9 स्मार्टफोन से 5 दिसंबर को उठ सकता है पर्दा

Nokia ब्रांड का स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने 5 दिसंबर को दुबई में इवेंट का आयोजन किया है। इवेंट के दौरान तीन नए नोकिया स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 16 नवंबर 2018 12:08 IST
ख़ास बातें
  • पेंटा कैमरा सेटअप से लैस Nokia 9 हो सकता है लॉन्च
  • HMD Global का लॉन्च इवेंट 5 दिसंबर को
  • नोकिया 9 समेत Nokia 2.1 Plus और Nokia 8.1 भी हो सकते हैं लॉन्च

Photo Credit: Twitter/ Juho Sarvikas

Nokia ब्रांड का स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने 5 दिसंबर को दुबई में इवेंट का आयोजन किया है। एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा #ExpectMore। HMD Global द्वारा हैंडसेट के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि इवेंट के दौरान कंपनी Nokia 2.1 Plus, Nokia 8.1, और Nokia 9 स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Juho Sarvikas ने ट्वीट करते हुए एक टीजर इमेज को भी पोस्ट किया है। तस्वीर में दो स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉच डिजाइन के साथ नजर आ रहे हैं। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 8.1 स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉच के साथ आ सकता है। इसके अलावा नोकिया 7.1 प्लस को अभी ग्लोबली लॉन्च होना भी बाकी है। गौर करने वाली बात यह है कि कौन से वो दो हैंडसेट हैं जो Nokia X7 के ग्लोबल वेरिएंट होंगे। नोकिया 2.1 प्लस स्मार्टफोन भी डिस्प्ले नॉच वाला हैंडसेट हो सकता है। टीजर इमेज में दिखाई दे रहा बिना नॉच वाला हैंडसेट Nokia 9 हो सकता है। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि पेंटा-कैमरा सेटअप से लैस नोकिया 9 में डिस्प्ले नॉच मौजूद नहीं रहेगा।
Advertisement

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 9 स्मार्टफोन Google के लेटेस्ट एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हैंडसेट में 6.01 इंच का डिस्प्ले होगी जिसे गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया जा सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम हो सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,150एमएएच बैटरी हो सकती है। Nokia 9 से संबंधित एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि HMD Global का यह स्मार्टफोन अगले साल मोबाल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) में पेश किया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent construction quality
  • Bright, vibrant HDR display
  • Android One
  • Bad
  • Specifications aren’t very competitive
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Global, Nokia, Nokia 9
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.