Nokia 1.3 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Nokia 1.3 में 6 इंच का डिस्प्ले होगा और इसका डिज़ाइन बीते साल दिसंबर में लॉन्च किए गए Nokia 2.3 से मेल खाएगा।

Nokia 1.3 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • Nokia 1.3 की बैटरी 4,000 एमएएच की होने का दावा
  • नोकिया 1.3 की कीमत 79 यूरो (करीब 6,200 रुपये) होगी
  • 8 मेगापिक्सल का एक मात्र रियर कैमरा होगा Nokia 1.3 में
विज्ञापन
Nokia 1.3 को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2020 में लॉन्च किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। अब इस बजट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गए हैं। एक ताज़ा रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि Nokia 1 Plus के इस अपग्रेड में 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी। इसे दो रंग में लॉन्च किए जाने का दावा है। पता चला है कि फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट (128 जीबी तक) के साथ आएगा। ज्ञात हो कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global 23 फरवरी को बार्सिलोना में एक इवेंट आयोजित करने वाली है।

NokiaPowerUser की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नोकिया 1.3 में 6 इंच का डिस्प्ले होगा और इसका डिज़ाइन बीते साल दिसंबर में लॉन्च किए गए Nokia 2.3 से मेल खाएगा। इसका मतलब है कि Nokia 1.3 में वाटरड्रॉप नॉच और निचले हिस्से पर पतला बॉर्डर हो सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फोन एंड्रॉयड गो सॉफ्टवेयर पर चलेगा। इसमें मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जाएगा। दावा है कि यह 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के सपोर्ट होने की भी जानकारी मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 1.3 की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी। इसमें पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा होगा। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। मज़ेदार बात है कि यही सेटअप हमें Nokia 1 Plus में भी देखने को मिला है। फोन को चारकोल और सेयान रंग में लाए जाने का दावा है।

पता चला है कि नोकिया 1.3 की कीमत 79 यूरो (करीब 6,200 रुपये) होगी। इसके अलावा एचएमएडी ग्लोबल अपने MWC 2020 इवेंट में Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2  और एक नोकिया ऑरिजनल सीरीज़ स्मार्टफोन से भी पर्दा उठा सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »