• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अपडेट के जरिए क्लाउड स्टोरेज वाले रॉबिन स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बेहतर करने की तैयारी

अपडेट के जरिए क्लाउड स्टोरेज वाले रॉबिन स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बेहतर करने की तैयारी

अपडेट के जरिए क्लाउड स्टोरेज वाले रॉबिन स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बेहतर करने की तैयारी
विज्ञापन
क्लाउड स्टोरेज वाले स्मार्टफोन रॉबिन बनाने वाली कंपनी नेक्स्टबिट ने स्टोरेज की समस्या सुलझाने का दावा किया था। अब एक पोस्ट में नेक्स्टबिट का कहना है कि कंपनी अपने फोन में बैटरी लाइफ पहले से बहुत ज्यादा बेहतर कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी ने इस साल की चौथी तिमाही में एंड्रॉयड एन आधारित नेक्स्टबिट ओएस के नए वर्जन को लॉन्च करने की पुष्टि की है।

नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन में होने वाले नए अपडेट पर बैटरी लाइफ को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। कंपनी ने जोर देकर कहा कि, नेक्स्टबिट ओएस का नया वर्जन सिस्टम के फंक्शन को ऑप्टिमाइज़ कर बैटरी लाइफ को सुधारने पर ध्यान देगा।

कंपनी ने कहा, ''हमने इस स्मार्टफोन में ज्यादा बेहतर बैटरी लाइफ देने के लिए स्मार्ट स्टोरेज वाली इंटेलीजेंस का ही इस्तेमाल किया है। चौथी तिमाही में हम नेक्स्टबिट ओएस का नया वर्जन लॉन्च करेंगे जो सिस्टम में आपकी आदतों को जानकर और सिस्टम पर फंक्शन को ऑप्टिमाइज कर लंबी बैटरी लाइफ सुनिश्चित करेगा। स्मार्ट स्टोरेज की तरह, हम इस फीचर को गूगल द्वारा मार्शमैलो में लागू किए गए फीचर में टॉप पर रख सकते हैं।

हाल ही में जारी किए गए नेक्स्टबिट बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम से यूज़र नए सॉफ्टवेयर को समय से पहले ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

हाल ही में नेक्स्टबिट ने अपने रॉबिन हैंडसेट की कीमत में वैश्विक कटौती करते हुए इसकी कीमत 299 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) कर दी थी। याद दिला दें, क्लाउड स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन को सबसे पहले पिछले साल 399 डॉलर (करीब, 26,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था। नेक्स्टबिट रॉबिन को पिछले महीने भारत में 19,999 रुपये में पेश किया गया। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

इससे पहले इसी महीने, नेक्स्टबिट ने रॉबिन स्मार्टफोन में सुरक्षा से जुड़ा एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया था। नेक्स्टबिट ने स्पीकर वॉल्यूम में कुछ बदलाव किया और ज्यादा चुनाव के लिए दो और रिंगटोन शामिल किए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »