• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नेक्स्टबिट रॉबिन फोन भारत में हुआ लॉन्च, खत्म करेगा स्टोरेज की परेशानी

नेक्स्टबिट रॉबिन फोन भारत में हुआ लॉन्च, खत्म करेगा स्टोरेज की परेशानी

नेक्स्टबिट रॉबिन फोन भारत में हुआ लॉन्च, खत्म करेगा स्टोरेज की परेशानी
विज्ञापन
लंबे इंतज़ार के बाद स्टोरेज की परेशानी खत्म करने वाले नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया। इसकी कीमत 19,999 रुपये होगी। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

ज्ञात हो कि नेक्स्टबिट रॉबिन को एक किकस्टार्टर प्रोग्राम के तहत पिछले साल सितंबर महीने में पेश किया गया था। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस हैंडसेट की कीमत 399 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) से शुरू होती है।

नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन 5.2 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्स्ल) डिस्प्ले के साथ आएगा। यह मिंट और मिडनाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में क्वालकॉम के हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाला यह स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेगा। डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

नेक्स्टबिट रॉबिन में 2680 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इस सिंगल सिम स्मार्टफोन में एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कंपनी ने बताया है कि रॉबिन हैंडसेट का इस्तेमाल किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क पर किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस का बूटलोडर भी अनलॉक है, यानी यूज़र अपनी चाहत से कस्टमाइज्ड रॉम भी इसपर अपलोड कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  5. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Gmail में आने वाले अंजान ईमेल से कैसे पाएं छुटकारा, ऐसे कर पाएंगे मैनेज
  7. OpenAI लाई GPT-5.5, अब तक का सबसे तेज, सबसे सटीक AI मॉडल, जानें फीचर्स
  8. स्मार्टवॉच में सिर्फ टाइम न देखें, ये 5 फीचर्स बना देंगे आपकी जिंदगी को बेहद आसान!
  9. 10100mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Honor ने लॉन्च किया MagicPad 3 Pro 12.3 टैबलेट, जानें सबकुछ
  10. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »