Tecno Spark 7 Pro भारत में 25 मई को होगा लॉन्च, इन खूबियों से होगा लैस

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी से लैस है।

Tecno Spark 7 Pro भारत में 25 मई को होगा लॉन्च, इन खूबियों से होगा लैस

आल्प्स ब्लू, स्प्रूस ग्रीन, नियॉन ड्रीम और मैग्नेटिक ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 7 Pro ग्लोबली हो चुका है लॉन्च
  • खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध होगा टेक्नो स्पार्क 7 प्रो फोन
  • Tecno Spark 7 भारत में हो चुका है लॉन्च
विज्ञापन
Tecno Spark 7 Pro स्मार्टफोन को भारत में 25 मई को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। बता दें, यह फोन पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था। टेक्नो स्पार्क 7 प्रो स्मार्टफोन Tecno Spark 7 सीरीज़  का ही नया एडिशन होगा, जिसमें इससे पहले Tecno Spark 7 और Tecno Spark 7P जैसे स्मार्टफोन शामिल है। टेक्नो स्पार्क 7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जा चुका है, लेकिन टेक्नो स्पार्क 7पी फोन ने फिलहाल भारत में दस्तक नहीं दी है। वहीं, अब टेक्नो स्पार्क 7 प्रो फोन भी लेटेस्ट एडिशन के तौर पर भारत में पेश किया जाने वाला है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी से लैस है।

TECNO अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए पोस्ट कर जानकारी दी है  कि Tecno Spark 7 Pro स्मार्टफोन 25 मई 2021 को भारत में लॉन्च किया जाएगा और यह फोन खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध होगा। जैसे कि हमने बताया यह फोन ग्लोबली 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया था। वहीं, इस फोन में 4 कलर ऑप्शन शामिल थे, जो हैं आल्प्स ब्लू, स्प्रूस ग्रीन, नियॉन ड्रीम और मैग्नेटिक ब्लैक।
 

Tecno Spark 7 Pro Specifications

ग्लोबली लॉन्च हुआ टेक्नो स्पार्क 7 प्रो Android 11 आधारित HiOS 7.5 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच फुल-एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में होल-पंच कटआउट मौजूद है, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित है। इसके अलावा, फोन MediaTek Helio G80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है इसके साथ डेप्थ कैमरा व एआई लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग मौजूद है। इसके अलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 164.9 x 76.2 x 8.8mm है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  7. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  9. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »