अगले आईफोन के तीनों वेरिएंट का वीडियो लीक

अगले आईफोन के तीनों वेरिएंट का वीडियो लीक
ख़ास बातें
  • तीन आईफोन वेरिएंट इसी साल लॉन्च किए जा सकते हैं
  • ऐप्पल द्वारा नए आईफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक ना देने की खबरें हैं
  • लाइटनिंग ईयरपॉड और ब्लूटूथ हेडफोन को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
सैमसंग ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट7 लॉन्च कर दिया है। और इसके प्रतिद्वंदी ऐप्पल आईफोन7 को लॉन्च होने में करीब एक महीना ही बचा है। अगले आईफोन को लेकर हर दिन नए लीक सामने आरहे हैं और अब एक लेटेस्ट वीडियो में आईफोन 7 के कथित तीन वेरिएंट को हर तरफ से देखा जा सकता है। इसके अलावा एक बार फिर लाइटनिंग ईयरपॉड का खुलासा भी हुआ है। इसके साथ ही एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल कम बैटरी खपत और ज्यादा समय तक चलने वाले वायरलेस हेडफोन के लिए एक ब्लूटूथ चिप बना रही है।

नए वीडियो को यूट्यूब के बीशॉप कुवा नाम के यूट्यूब चैनल ने पोस्ट किया है और इस वीडियो में तीन आईफोन वेरिएंट को दिखाया गया है। वीडियो में आईफोन के तीन वेरिएंट को हाई-रिज़ॉल्यूशन क्वालिटी के साथ हर एंगल से देखा जा सकता है। इस वीडियो से एंटीना बैंड के किनारों पर शिफ्ट होने की पुष्टि होती है। इसके अलावा कैमरा लेंस के चारों ओर एक प्रोटेक्टिव रिंग होने के अलावा 3.5 एमएम हेडफोन जैक ना होने की जानकारी एक बार फिर सामने आई है। अगले आईफोन मॉडल में नीचे की तरफ दो स्पीकर ग्रिल हैं। आईफोन के इन तीन वेरिएंट को आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो कहा जा रहा है। आईफोन 7 प्रो में एक डुअल कैमरा तो वीडियो में देखा जा सकता है लेकिन स्मार्ट कनेक्टर नहीं दिख रहा है। इस वीडियो से रोज़ गोल्ड, सिल्वर और गोल्ड कलर होने की भी पुष्टि होती है।


मोबाइलफन द्वारा अपलोड किए गए एक दूसरे वीडियो में लाइटनिंग ईयरपॉड को हर तरफ से फुल ग्लोरी में देखा जा सकता है। ये लाइटनिंग ईयरपॉड, लाइटनिंग कनेक्टर के अलावा सामान्य ईयरफोन की तरह ही काम करते हैं। इन सभी लीक के अलावा, फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में बॉक्स में लाइटनिंग ईयरपॉड्स के अलावा एक नए वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन होने का भी खुलासा होता है।


ब्लूटूथ हेडफोन को लाइटनिंग ईयरपॉड के विकल्प के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट का दावा है कि ऐप्पल कई सालों से अपनी ब्लूटूथ चिप पर काम कर रही है। ऐप्पल ने इसके लिए 2013 में पैसिफ सेमीकंडक्टर के अधिग्रहण के बाद ही कोशिशें शुरू कर दी थी। ऐप्पल की इस चिप से वायरलेस हेडफोन को आईफोन से कम बैटरी खपत के साथ लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। ब्लूटूथ वायरलेस हेडफोन के ऐप्पल वॉच की तरह 'पूरे दिन' चलने की उम्मीद है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप्पल की पिछले साल ही ब्लूटूथ हेडफोन लॉन्च करने की योजना थी लेकिन परफॉर्मेंस में दिक्कत के चलते इसमें देरी हुई। हालांकि, इस साल आईफोन के साथ इन हेडफोन के लॉन्च होने की उम्मीद है।

डिजाइन में थो़ड़े-बहुत बदलाव के साथ आने वाले आईफोन को आईफोन 6एसई नाम दिया जा सकता है। ऐप्पल द्वारा 5 या 6 सितंबर को लॉन्च इवेंट आयोजित किए जाने की उम्मीद है। आईफोन के बाजार में 16 सितंबर से उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »