अगले आईफोन का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगाः रिपोर्ट

अगले आईफोन का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगाः रिपोर्ट
विज्ञापन
ऐप्पल के अगले आईफोन डिवाइस के लॉन्च की तारीख की जानकारी सार्वजनिक हो गई, लेकिन इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन लीक होने का सिलसिला थम नहीं रहा। ख़बर आई है कि नया आईफोन मॉडल 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

नई जानकारी ताइवान से आई है। इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग सहित अन्य एनएएनडी फ्लैश वेंडर ने चिप की कीमत बढ़ा दी है। ऐसा आईफोन 7 सहित नए स्मार्टफोन में चिप की मांग बढ़ने की वजह से किया गया है। डिजिटाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि एनएएनडी चिप की कीमत 2016 की चौथी तिमाही तक बढ़ती रहेगी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐप्पल द्वारा एनएएनडी फ्लैश की खरीदारी से मांग निर्धारित होती है। पिछले साल एनएएनडी सप्लाई में आईफोन 6 और आईफोन 6एस सीरीज के हैंडसेट की 15 फीसदी हिस्सेदारी थी।

256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ एक मॉडल के लिए पेश किया जाएगा या यह दोनों आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन में उपलब्ध होगा, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। इससे पहले खबर आई थी कि ऐप्पल ने इस बार 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट नहीं पेश करने की योजना बनाई है। सबसे सस्ता मॉडल 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। दावा तो यह भी किया गया है कि कंपनी 64 जीबी मॉडल नहीं पेश करेगी। इसकी जगह 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश किया जाएगा।

जापान से आई एक रिपोर्ट से यह पता चला है कि ऐप्पल इस साल सिर्फ दो मॉडल लॉन्च करेगी- आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस। याद रहे कि कई पुरानी रिपोर्टों में आईफोन 7 प्रो मॉडल भी लॉन्च किए जाने का दावा किया गया था।

एक ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि ऐप्पल 12 सितंबर वाले हफ्ते से अगले आईफोन को बेचना शुरू कर देगी। नामी टिप्सटर @evleaks ने पहले दावा किया था कि अगला आईफोन 16 सितंबर से रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »