अगले आईफोन को ऐप्पल दे सकती है आईफोन 6एसई नाम: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 जुलाई 2016 09:40 IST
ख़ास बातें
  • आने वाले आईफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक ना होने की खबरें
  • अगला ऐप्पल आईफोन 26 सितंबर से बाजार में हो सकता है उपलब्ध
  • बड़े वेरिएंट में स्मार्ट कनेक्टर और डुअल कैमरा सेटअप होगा
इसी हफ्ते टिप्सटर इवान ब्लास ने खुलासा किया था कि ऐप्पल आने वाले आईफोन 7 को 12 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में पेश करेगी। अब, उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह तारीख स्मार्टफोन की रिटेल उपलब्धता के लिए थी ना कि लॉन्च इवेंट की। अब इवान ने बताया है कि आईफोन 7 स्मार्टफोन 16 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा। इस बीच, एक दूसरे लीक से इशारा मिलता है कि आने वाले आईफोन को इसके डिजाइन में बहुक कम बदलाव के चलते आईफोन 7 की जगह आईफोन 6एसई कहा जा सकता है।

ऐप्पल आने वाले आईफोन को 16 सितंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा सकती है। इसका मतलब है कि ऐप्पल लॉन्च इवेंट को इससे पहले ही आयोजित करेगी। आमतौर पर औप्पल लॉन्च इवेंट और रिटेल रिलीज़ के बीच दो हफ्ते का अंतर रखती है। इसलिए या तो ऐप्पल आईफोन 7 को अगस्त के अंत में या फिर सितंबर की शुरुआत म लॉन्च करेगी। अगर ऐप्पल अपनी परंपरा के मुताबिक सितंबर में ही आईफोन रिलीज करती है तो यह लॉन्च इवेंट 5 या 6 सितंबर को आयोजित हो किया जा सकता है। हालांकि, यह सिर्फ एक अनुमान है इसलिए इस पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
Advertisement

Apfelpage की एक दूसरी लीक रिपोर्ट से पता चलता है कि क्यूपर्टिनो की यह कंपनी आनेवाले आईफोन को आईफोन 7 की जगह आईफोन 6एसई नाम देगी। इस रिपोर्ट में चीन के सप्लाई चेन से जुड़े सूत्रों (जो डिवाइस के लेबल और पैकेजिंग से जुड़े हैं) के हवाले से यह जानकारी दी गई है। डिजाइन में बहुत कम बदलाव और ऐप्पल द्वारा अपनी टिक-टॉक साइकल के तोड़ने के चलते इस रिपोर्ट की विश्वसनीयता थोड़ी बढ़ जाती है।

इस बीच, ऐप्पल द्वारा लॉन्च इवेंट के लिए भेजे जाने वाले इनवाइट अगस्त तक मध्य तक मिलना शुरू हो सकते हैं। आईफोन 7 को लेकर पहले ही बहुत सारी लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। आने वाले आईफोन में एक स्मार्ट कनेक्टर, एक रियर डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। इसके अलावा कंपनी एक बड़ा स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.