• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पढ़ने की उम्र में मोबाइल की लत! यह देश स्‍कूलों में बैन करने जा रहा स्‍मार्टफोन, टैब और स्‍मार्टवॉच

पढ़ने की उम्र में मोबाइल की लत! यह देश स्‍कूलों में बैन करने जा रहा स्‍मार्टफोन, टैब और स्‍मार्टवॉच

नीदरलैंड की सरकार को लगता है कि उसके इस कदम से बच्‍चे पढ़ाई पर अपना फोकस कर पाएंगे।

पढ़ने की उम्र में मोबाइल की लत! यह देश स्‍कूलों में बैन करने जा रहा स्‍मार्टफोन, टैब और स्‍मार्टवॉच

Photo Credit: Unsplash

सरकार का कहना है कि स्‍टूडेंट्स को ध्यान भटकने से बचाने और उनकी पढ़ाई पर फोकस करने में मदद करने के लिए बैन जरूरी है।

ख़ास बातें
  • नीदरलैंड की सरकार ने किया फैसला
  • अगले साल से स्‍कूलों में बच्‍चों के लिए स्‍मार्टफोन बैन
  • टैब और स्‍मार्टवॉच भी नहीं कर पाएंगे यूज
विज्ञापन
स्मार्टफोन हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्‍सा बन गए हैं। इनका बढ़ता इस्‍तेमाल कई लोगों के लिए लत बन गया है। खासकर बच्‍चों पर स्मार्टफोन्‍स का सबसे अधिक असर हुआ है। स्‍कूली स्‍टूडेंट्स चोरी-छुपे अपने बैग में फोन ले जाते हैं। घर पर घंटों-घंटों तक मोबाइल गेमिंग करते हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। कई बच्‍चों का पढ़ाई से ज्‍यादा ध्‍यान मोबाइल पर रहता है। यह समस्‍या वैश्विक हो गई है। अब नीदरलैंड की सरकार इस परेशानी से निपटने के लिए कदम उठाने जा रही है। अगले साल यानी 2024 से नीदरलैंड के स्‍कूलों में स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच पर बैन लगा दिया जाएगा। वहां की सरकार को लगता है कि उसके इस कदम से बच्‍चे पढ़ाई पर अपना फोकस कर पाएंगे। 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, डच सरकार ने ऐलान किया है कि 1 जनवरी 2024 से नीदरलैंड में कक्षाओं में स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच पर बैन लगा दिया जाएगा। देश के शिक्षामंत्री रॉबर्ट डिज्कग्राफ का मानना है कि स्‍टूडेंट्स को ध्यान भटकने से बचाने और उनकी पढ़ाई पर फोकस करने में मदद करने के लिए बैन जरूरी है। उनके मुताबिक, मोबाइल फोन्‍स से डिस्‍टरबेंस होता है, ऐसा रिसर्च भी कह चुकी हैं। स्‍टूडेंट्स को इससे बचाने की जरूरत है। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह बैन उन डिवाइसेज पर लागू होगा, जिनकी जरूरत डिजिटल स्किल्‍स के लिए नहीं है। ऐसे स्‍टूडेंट्स जिन्‍हें मेडिकल कंडीशन की वजह से स्‍मार्टफोन की जरूरत है, वो फोन का यूज कर पाएंगे। बैन लगाने की जिम्‍मेदारी स्‍कूलों की होगी। सरकार ने यह भी कहा है कि अगर 2024 की गर्मियों तक बैन के पर्याप्‍त रिजल्‍ट सामने नहीं आए, तो फ‍िर कानून का इस्‍तेमाल किया जाएगा। 

हालांकि नीदरलैंड ऐसा करने वाला अकेला देश नहीं है। दुनिया के कई देशों के स्‍कूलों में मोबाइल फोन्‍स पूरी तरह से बैन हैं। स्‍मार्टफोन्‍स पर बच्‍चों का ज्‍यादातर समय सोशल मीडिया या गेमिंग में बितता है। कई बच्‍चों को इसकी लत लग जाती है, जो जल्‍दी नहीं जाती। तमाम विशेषज्ञ कहते आए हैं कि बच्‍चों को दिनभर में 2 घंटे से ज्‍यादा फोन इस्‍तेमाल नहीं करने देना चाहिए। हालांकि बड़ी संख्‍या में बच्‍चे दिनभर फोन इस्‍तेमाल करते हैं। यही वजह है कि नीदरलैंड जैसे देशों को सख्‍त फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »