• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • MWC 2024 : दुनिया के सबसे बड़े ‘टेक मेले’ में आया 28000mAh बैटरी वाला स्‍मार्टफोन

MWC 2024 : दुनिया के सबसे बड़े ‘टेक मेले’ में आया 28000mAh बैटरी वाला स्‍मार्टफोन

Energizer P28K : दावा है कि यह स्‍मार्टफोन एक बार चार्ज होने के बाद रेगुलर इस्‍तेमाल में एक हफ्ते तक चल सकता है।

MWC 2024 : दुनिया के सबसे बड़े ‘टेक मेले’ में आया 28000mAh बैटरी वाला स्‍मार्टफोन

P28K स्‍मार्टफोन को IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है।

ख़ास बातें
  • मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस आज से हुआ शुरू
  • 28 हजार एमएएच बैटरी वाला फोन लाई कंपनी
  • P28K स्‍मार्टफोन को IP69 रेटिंग मिली है
विज्ञापन
मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC 2024) स्‍पेन के बार्सिलोना में शुरू हो गई है। दुनिया के सबसे बड़े ‘टेक मेले' में 28 हजार एमएएच बैटरी वाला स्‍मार्टफोन पेश किया गया है। डिवाइस का नाम Energizer P28K है, जिसे एवेनियर टेलीकॉम ने तैयार किया है। दावा है कि यह स्‍मार्टफोन एक बार चार्ज होने के बाद रेगुलर इस्‍तेमाल में एक हफ्ते तक चल सकता है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन हो सकता है, जो लंबी जर्नी पर जाते हैं और रोजाना स्‍मार्टफोन चार्जिंग से झंझट चाहते हैं। 

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, P28K स्‍मार्टफोन को IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है। यह एक्‍स्‍ट्रीम टेंपरेचर में भी खुद को संभाल सकता है। इसे मजबूत बनाया गया है। हालांकि बड़ी बैटरी होने से फोन की मोटाई बढ़ जाती है। 

P28K में 33 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें 8 जीबी रैम दी गई है और इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी है। फोन में ट्रिपल कैमरा सिस्‍टम है, ताकि यूजर्स को फोटाेग्राफी का भी अच्‍छा अनुभव मिले। P28K में में 6.78 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है। 

Energizer Hard Case P28K को दुनियाभर में उपलब्‍ध कराए जाने की तैयारी है। हालांकि अमेरिका में यह नहीं आएगा। इसे अक्‍टूबर से खरीदा जा सकेगा। कीमत 22 से 25 हजार रुपये के बीच होने का अनुमान है। इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। सिर्फ इस बात का ध्‍यान रहे कि फोन की बड़ी बैटरी, चार्ज होने में भी टाइम लगाएगी।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »