मोटोरोला के बजट स्मार्टफोन पर अमेजन इंडिया दे रही है छूट

मोटोरोला के बजट स्मार्टफोन पर अमेजन इंडिया दे रही है छूट
विज्ञापन
मोटोरोला इंडिया ने हाल ही में मोटो एक्स फोर्स, मोटो जी (जेन 3) और मोटो जी टर्बो एडिशन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न पर भारत में उपलब्ध कराए थे। अब अमेज़न पर मोटो की कुछ और डिवाइस उपलब्ध हैं। मोटो ई (जेन 2) और नई मोटो 360 स्मार्टवॉच भी अब अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। अमेज़न पर मोटो की सभी डिवाइस पर इनॉगरल छूट मिल रही है। यह डिस्काउंट सोमवार से गुरुवार (एक मार्च से 4 मार्च) तक मिलेगा।

मोटो ई (जेन 2)  4जी, मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) और मोटोरोला मोटो जी टर्बो एडिशन स्मार्टफोन पर एक हजार रुपये कम में मिल रहे हैं जबकि मोटो 360 पर 2,000 रुपये की छूट है।

अमेज़न पर फिलहाल मोटो ई (जेन 2) 4जी 5,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है जबकि इसकी रेगुलर कीमत 6,999 रुपये है। मोटो जी (जेन 3) 8जीबी मॉडल 8,999 रुपये (रेगुलर कीमत 9,999 रुपये) में जबकि 16जीबी मॉडल 9,999 (रेगुलर कीमत 10,999) रुपये में मिल रहा है।

वहीं मोटो जी टर्बो एडिशन अमेज़न पर 11,999 रुपये में उपलब्ध है जबकि इसकी रेगुलर कीमत 12,999 रुपये है। कंपनी हाल ही में लॉन्च मोटोरोला मोटो एक्स फोर्स पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है। मोटो एक्स फोर्स को 49,999 रुपये की लॉन्च कीमत पर ही बेचा जा रहा है।

मोटो 360 (जेन 2) 46एमएम ब्लैक डायल 21,999 रुपये (रेगुलर कीमत 23,999 रुपये) और मोटो 360 (जेन 2) 42एमएम नेचुरल मेटल डायल 17,999 रुपये (रेगुलर कीमत 19,999 रुपये) में मिल रही है।

इसके अलावा अमेज़न इंडिया ऑफर चलने तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ मोटो डिवाइस खरीदने पर 1500 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दे रही है। मोटोरोला इंडिया का कहना है कि यह ऑफर स्टॉक रहने तक चलेगा।

भारत में मोटो एक्स फ़ोर्स का 32 जीबी वेरिएंट 49,999 रुपये और 64 जीबी वेरिएंट 53,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। मोटो का यह स्मार्टफोन नामी फिजिकल रिटेल स्टोर क्रोमा, हॉटस्पॉट, विजय सेल्स और पूर्विका पर मिलेगा। कुछ चुनिंदा बैंक के कार्ड पर मोटो एक्स फोर्स को 15 शहरों में फैले 400 रिटेल स्टोर से ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। मोटो एक्स फोर्स ब्लैक, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

मोटोरोला इंडिया ने पिछले साल ऐलान किया था कि अब मोटो डिवाइस एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट के अलावा दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगी।

पिछले महीने ही मोटोरोला इंडिया और फ्लिपकार्ट की पार्टनरशिप के दो साल पूरे होने पर दूसरी सालगिरह के तहत यूज़र को मोटो डिवाइस पर कई ऑफर दिये थे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »