Motorola Signature की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 59,999 रुपये, 16 GB + 512 GB का 64,999 रुपये और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का 69,999 रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 16:15 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है
  • Motorola Signature में 5,200 mAh की बैटरी है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 828 प्राइमरी कैमरा है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola के Motorola Signature की भारत में शुक्रवार को बिक्री शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,200 mAh की बैटरी है। 

Motorola Signature का प्राइस, ऑफर्स

Advertisement

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 59,999 रुपये, 16 GB + 512 GB का 64,999 रुपये और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का 69,999 रुपये का है। Motorola Signature को Pantone Martini Olive और Pantone Carbon कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को HDFC Bank और Axis Bank के कार्ड्स से खरीदने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है या 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। कंपनी चुनिंदा स्मार्टफोन्स के लिए 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। 

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart, कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा रही है। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन को Axis Bank Flipkart कार्ड से खरीदने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिल सकता है। मोटोरोला की वेबसाइट पर IDFC क्रेडिट कार्ड  EMI के जरिए इस स्मार्टफोन का ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को 5,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध है। इसके अलावा कस्टमर्स को Moto Watch खरीदने पर 5,000 रुपये का कूपन कोड मिल सकता है। 

Motorola Signature के स्पेसिफिकेशंस

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच Super HD LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले (1,264 x 2,780 पिक्सल्स) 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Motorola Signature की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 828 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,200 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड, 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग, 10 W वायरलेस और 5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी फुल चार्ज करने पर 41 घंटे चल सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.