सैमसंग 2017 में जल्द लॉन्च कर सकती है गैलेक्सी एस8: रिपोर्ट

सैमसंग 2017 में जल्द लॉन्च कर सकती है गैलेक्सी एस8: रिपोर्ट
विज्ञापन
ब्रांड की छवि की बात करें तो गैलेक्सी नोट 7 को वापस मंगाए जाने के बाद सैमसंग के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। लगता है सैमसंग का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप फैबलेट कभी भी 'धमाके' वाली खबरों से उबर नहीं सकेगा। अब सैमसंग शायद 2017 में आने वाले गैलेक्सी एस8 के बारे में सोच रही है जिससे नोट7 की वजह से कंपनी की छवि को पहुंचे नुकसान की भरपाई की जा सके। सैमसंग गैलेक्सी एस8 को लेकर अब लीक में खबरें आनी शुरू हो गई हैं।

सैममोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल इस फोन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या अगले साल एस8 को एस7 की लॉन्च तारीख से पहले लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

इसके अलावा एक दूसरे सूत्र से मिली खबर के मुताबिक, सैमसंग एस8 के दो वेरिएंट पर काम कर रही है। इससे पहले एस8 के एक वेरिएंट के आने का ही पता चला था। हालांकि, अभी यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि कंपनी दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। लेकिन अभी मॉडल नंबर एसएम-जी950 और एसएम-जी955 पर काम करने की खबरें हैं। एसएम-जी950 में फ्लैट स्क्रीन और एसएम-जी955 में कर्व्ड स्क्रीन होने की खबरें हैं। इसके अलावा दोनों वेरिएंट के अलग-अलग साइज़ में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने की भी उम्मीद है।

एस7 को जहां मॉडल नंबर एसएम-जी930 नाम से पेश किया गया था वहीं एस8 के एसएम-जी940 नाम से आने की उम्मीद है। लेकिन दक्षिण कोरिया और चीन में बहुत सारे लोगों द्वारा 4 नंबर को बुरे भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए खबर है कि सैमसंग एस8 को ड्रीम और एस8 एज को ड्रीम 2 कोडनेम देगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »