मोटोरोला का इवेंट 27 जून को, Moto Z2 हो सकता है लॉन्च

मोटोरोला इस महीने पूरी लय में है। मोटो ज़ेड2 प्ले, मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन को इसी महीने लॉन्च करने के बाद, कंपनी अब अपने दूसरे स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। मोटोरोला ने अब 27 जून को होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। इस इवेंट में मोटो ज़ेड2 या मोटो ज़ेड2 फोर्स लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जून 2017 15:49 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला 27 जून को एक इवेंट आयोजित कर रही है
  • इस इवेंट में मोटो ज़ेड2 या मोटो ज़ेड2 फोर्स लॉन्च हो सकता है
  • मोटोरोला अब तक इस महीने तीन फोन लॉन्च कर चुकी है
मोटोरोला इस महीने पूरी लय में है। मोटो ज़ेड2 प्ले, मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन को इसी महीने लॉन्च करने के बाद, कंपनी अब अपने दूसरे स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। मोटोरोला ने अब 27 जून को होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। इस इवेंट में Moto Z2 या मोटो ज़ेड2 फोर्स लॉन्च किया जा सकता है।

मोबाइलएक्सपोज़ ने यह इनवाइट साझा किया है और इस इनवाइट में एक लड़की को स्मार्टफोन पकड़े हुए दिखाया गया है। यह स्मार्टफोन देखने में बहुत हद तक नई 'ज़ेड' सीरीज़ जैसा लग रहा है। इसलिए यह मोटो ज़ेड का अपग्रेडेड स्मार्टफोन हो सकता है क्योंकि मोटो ज़ेड2 प्ले को हाल ही में लॉन्च किया गया है। मोटो ज़ेड2 फोर्स हो सकता है जिसके लॉन्च से जुड़ी जानकारी कई बार भी पहले सामने आ चुकी है।
Advertisement

पिछली लीक के मुताबिक, मोटो ज़ेड2 में एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 4 जीबी रैम हो सकता है। गीकबेंच 4 के स्कोर के मुताबिक, मोटो ज़ेड2 के सैमसंग गैलेक्सी एस8 को टक्कर देने की उम्मीद है।  

लीक तस्वीरों के मुताबिक, मोटो जे़ड2 में एक डुअल-एलईडी फ्लैश सपोर्ट होने की उम्मीद है। और स्मार्टफोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट होने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है कि मोटो जे़ड2 का डिज़ाइन मोटो ज़ेड2 प्ले जैसा लग रहा है, जैसे कि फ्रंट फ्लैश और अंडाकार होम बटन। लेकिन, मोटो ज़ेड2 स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए हमें आधिकारिक लॉन्च तक इंतज़ार करना होगा।
Advertisement

भारत में, मोटो जी5एस प्लस, मोटो एक्स4 और मोटो ज़ेड2 फोर्स को इन गर्मियों में लॉन्च किया जा सकता है। इन तीनों डिवाइस की सबसे बड़ी ख़ासियत है इनमें दिया गया डुअल रियर कैमरा सेटअप। मोटो जी5एस प्लस की कीमत 17,999 रुपये, मोटो एक्स4 की कीमत 20,999 रुपये और मोटो ज़ेड2 फोर्स की कीमत 38,999 रुपये हो सकती है। अभी इन स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी किसी तारीख़ का पता नहीं चला है। लेकिन फोन के गर्मियों में ही लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.