मोटो ज़ेड2 में होगा फ्रंट फ्लैश और नए डिज़ाइन वाला होम बटन: रिपोर्ट

मोटो ज़ेड2 प्ले की तस्वीरें पहले भी लीक हो चुकी हैं और अब ऐसा लगता है कि इंटरनेट पर ज़ेड सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन की जानकारी लीक हुई है। लेनोवो के मोटो ज़ेड2 स्मार्टफोन की एक तस्वीर लीक हुई है। और इसमें चौकोर होम बटन की जगह एक अंडाकार होम बटन होने का पता चला है। पिछले फोन में भी अंडाकार होम बटन दिया गया था।

मोटो ज़ेड2 में होगा फ्रंट फ्लैश और नए डिज़ाइन वाला होम बटन: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन में एक डुअल एलईडी फ्लैश सपोर्ट होगा
  • मोटो ज़ेड2 का डिज़ाइन मोटो ज़ेड प्ले जैसा लगता है
  • इससे पहले ज़ेड सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन भी लीक हुए हैं
विज्ञापन
मोटो ज़ेड2 प्ले की तस्वीरें पहले भी लीक हो चुकी हैं और अब ऐसा लगता है कि इंटरनेट पर ज़ेड सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन की जानकारी लीक हुई है। लेनोवो के मोटो ज़ेड2 स्मार्टफोन की एक तस्वीर लीक हुई है। और इसमें चौकोर होम बटन की जगह एक अंडाकार होम बटन होने का पता चला है। पिछले फोन में भी अंडाकार होम बटन दिया गया था।

एंड्रॉयड अथॉरिटी ने इन लीक तस्वीरों को सबसे पहले देखा। इन तस्वीरों के अनुसार, मोटो ज़ेड की दूसरी जेनरेशन के स्मार्टफोन में एक डुअल-एलईडी फ्लैश सपोर्ट होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में आगे की तरफ़ होम बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट किए जाने का पता चला है। गौर करने वाली बात है कि मोटो ज़ेड2 का डिज़ाइन थोड़ा बहुत मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन की तरह है, जैसे कि फ्रंट फ्लैश और अंडाकार होम बटन।

लेकिन, अभी मोटो ज़ेज2 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेसन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। और ज़्यादा जानकारी के लिए हमें कंपनी द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने तक इंतज़ार करना होगा।

मोटो ज़ेड2 और मोटो ज़ेड2 प्ले के अलाावा, मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन के बारे में एक लीक 360-डिग्री वीडियो में पता चला था। यह स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 का ज़्यादा भरोसेमंद वर्ज़न है और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आता है। बता दें कि पिछले मोटो ज़ेड फोर्स स्मार्टफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं दिया गया था। इसके अलावा, डिज़ाइन वही है जिसकी उम्मीद मोटो ज़ेड सीरीज़ से की जा सकती है। लेकिन फोन के ऊपर व नीचे ज़्यादा पतले बेज़ेल के साथ आने की भी ख़बरें हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन में सबसे गौर करने वाला फ़ीचर है रियर पर दिया गया डुअल कैमरा सेटअप।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »