कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। Motorola Razr 70 Ultra का मुकाबला Samsung के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से हो सकता है
यह Motorola Razr 60 Ultra की जगह ले सकता है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola की Motorola Razr 70 सीरीज को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में Motorola Razr 70 और Motorola Razr 70 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
एक मीडिया रिपोर्ट में इस सीरीज के Motorola Razr 70 Ultra के डिजाइन को लीक किया गया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन का एक कथित वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन की बायीं साइड पर एक अलग Moto AI बटन हो सकता है। इसमें दायीं साइड पर वॉल्यूम और कंट्रोल बटन दिए जा सकते हैं। इसके नीचे कोने पर स्पीकर ग्रिल, SIM स्लॉट, USB Type-C पोर्ट और एक माइक्रोफोन दिख रहा है। इस स्मार्टफोन के ऊपर कोने पर सेकेंडरी माइक्रोफोन मिल सकता है।
Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन कंपनी की पिछली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के समान दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 4 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। Motorola Razr 70 Ultra का अनफोल्ड करने पर साइज लगभग 171.3 x 74.1 x 9.6 mm हो सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। Motorola Razr 70 Ultra का मुकाबला Samsung के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से हो सकता है।
हाल ही में इस सीरीज के Motorola Razr 70 की संयुक्त अरब अमीरात ( UAE) की टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - XT2657-8 के साथ लिस्टिंग हुई थी। इससे इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में Motorola Razr 60 की तुलना में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। Motorola Razr 60 में 6.9 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,640 पिक्सल्स) pOLED LTPO इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच pOLED कवर स्क्रीन (1,056 × 1,066 पिक्सल्स) 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दी गई है। Motorola Razr 60 में MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी